गर्मी के दिन में बढ़ी पानी की किल्लत,ग्रामीणों को हो रही है पानी की समस्या।
24 मई 2021
गर्मी के दिन में बढ़ी पानी की किल्लत,ग्रामीणों को हो रही है पानी की समस्या।
खरोरा। ग्राम पंचायत चिचोली में पानी की बढ़ी किल्लत ग्रामीणों को समस्या हो रही है। जैसे गर्मी लगते है वैसे ही ग्रामीणों कि समस्या बड़ जाती है। अधिकतर पानी की समस्या ज्यादा रहती है। ग्राम चिचोली में चार से पांच बोरिंग है जिसमें कुछ बोरिंग में गर्मी के दिनों में पानी नहीं निकलती है। ग्रामीणों के पानी की समस्या को दूर करने के लिए ग्राम की सरपंच के द्वारा रोज सुबह शाम पानी टैंकर व्यवस्था कर भेजवाया जाता है। और वही ग्रामीणों ने सरपंच का आभार व्यक्त किया। वहीं एक ओर तालाब की पानी कम हो जाता है और मटमैला हो जाता है जिसके कारण ग्रामीणों कि समस्या और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार गारंटी के माध्यम से तालाब की गहरी करण कराया जाय अभी गहरी करण होती है तो बरसात में पानी भरपूर मात्रा में भर जाएगा। ताकि भविष्य में पानी की समस्या ना हो।