-->
आदिवासी युवा प्रभाग केशकाल ने सिलगेर  नरसंहार पिङितो को न्याय तथा दोषियों पर कङी कार्यवाही कि मांग राष्ट्रपति से की*

आदिवासी युवा प्रभाग केशकाल ने सिलगेर नरसंहार पिङितो को न्याय तथा दोषियों पर कङी कार्यवाही कि मांग राष्ट्रपति से की*

 *आदिवासी युवा प्रभाग केशकाल ने सिलगेर  नरसंहार पिङितो को न्याय तथा दोषियों पर कङी कार्यवाही कि मांग राष्ट्रपति से की* 


साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट




केशकाल | दिनांक 27 -05- 2021 दिन गुरुवार को सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग केशकाल द्वारा सुकमा और बीजापुर जिले के सरहद |

सिलगेर में पुलिस कैंप का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर गोलीबारी की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई |

की मांग करते हुए ज्ञापन द्वारा तहसील दार के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली , माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली, महामहिम राज्यपाल महो दया छत्तीसगढ़ राजभवन रायपुर, माननीय अनुसूचित जन जाती आयोग भारत सरकार नई दिल्ली, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, माननीय गृहमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ के नाम  दक्षिण बस्तर के सुकमा और बीजापुर जिले के सरहद सिलगर में पुलिस कैंप खोले जाने का विरोध कर रहे हजारों ग्रामीणों भीड़ पर अचानक दिनांक 17 मई2021 को गोली चलाया गया आंसू गैस के गोले छोड़े गए तथा मारपीट भी किया गया जिसमें भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई और तीन ग्रामीण आदिवासियों की मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए, मारे गए और घायल लोगों को पुलिस द्वारा माओवादी बताया गया आदिवासी ग्रामीण के विरोध को माओवादी बताया जाना है यह घटना पहली बार नहीं है जबकि जब बस्तरवासी अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं तब तब ग्रामीण आदिवासियों को माओवादी बताया जाता है हमेशा बस्तर संभाग में विकास के नाम लेकर नक्सली उन्मूलन के आड़ में भोले भाले निर्दोष आदिवासियों को परेशान किया जाता है आदिवासियों के साथ फर्जी मुठभेड़ ,फर्जी समर्पण ,फर्जी हत्या के मामले प्रकाश में आते रहता है नक्सली एवं उसके विरोध में बस्तर में स्थाई शांति स्थापना सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग ब्लाक केशकाल जिला कोंडागांव  मांग करता है।

अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही कर मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ एक एक करोड़ रुपए और घायलों को 50-50 लाख मुआवजा राशि दिए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें इस ज्ञापन सोपने मे सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कोंडागाँव  जिलाउपाध्यक्ष तिरुमाय रमेश नेताम, केशकाल युवा प्रभाग संरक्षक तिरुमाय उत्तम सलाम,आदिवासी युवा छात्र सगठन छत्तीसगढ़ उत्तर बस्तर संभागीय उपाध्यक्ष तिरुमाय कुशल मंडावी,युवा प्रभाग ब्लाक उपाध्यक्ष तिरुमाय ब्रिज कुमेटी व सभी साथियो  आदिवासी समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article