-->
अल्ट्राटेक हिरमी द्वारा करोनाकाल में पंचायतों को दी गई सामग्री (ग्राम पंचायतों को ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनिंग गन सैनिटाइजर तथा ननोज मास्क प्रदान किया गया)

अल्ट्राटेक हिरमी द्वारा करोनाकाल में पंचायतों को दी गई सामग्री (ग्राम पंचायतों को ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनिंग गन सैनिटाइजर तथा ननोज मास्क प्रदान किया गया)

अल्ट्राटेक हिरमी द्वारा करोनाकाल में पंचायतों को दी गई सामग्री (ग्राम पंचायतों को ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनिंग गन सैनिटाइजर तथा ननोज मास्क प्रदान किया गया)

करोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए अल्ट्राटेक हिरमी सीमेंट संयंत्र द्वारा निकटस्थ ग्राम पंचायत हिरमी, सकलोर, कुठरोद ,परसवानी , मोहरा, बरडीह, बुदगहन, भटभेरा अमेरी तथा भालेसुर को ऑक्सीमीटर, थर्मल स्केनिंग गन, सैनिटाइजर तथा नोज मास्क प्रदान किया गया जिससे प्रारंभिक लक्षण वाले व्यक्तियों की जांच ग्राम स्तर पर किया जा सके तथा कोविड जांच के लिए आगे भेजा जा सके। कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए संयंत्र द्वारा त्वरित कदम उठाते हुए पंचायतों को यह सहयोग प्रदान किया गया है तथा इसके साथ ग्राम में दैनिक सेनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है जिससे संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी। हिरमी सीमेंट संयंत्र द्वारा जिला कोविड चिकित्सालय, बलोदाबाजार को भी 25 नग जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद प्रदान किया गया तथा कोविड अस्पताल प्रारंभ करने हेतु जिला प्रशासन को चिकित्सा सामग्री का सहयोग प्रदान किया गया है जिससे 50 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर तथा 50 मेडिकल बेड की व्यवस्था की गई है।

करोना संक्रमण को रोकने के लिए अल्ट्राटेक हिरमी द्वारा निकटवर्ती ग्रामों में ग्राम पंचायतों के साथ मिलकर ग्राम पंचायत भवन, राशन की दुकान, मेडिकल स्टोर, टीकाकरण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य सार्वजनिक उपयोग के स्थानों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन का छिड़काव किया जा रहा है


 कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है जिसमें पब्लिक अनाउंसमेंट के द्वारा करोना काल में प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से मोबाइल पर चर्चा कर ग्राम में कोरोनावायरस की स्थिति पर लगातार नजर रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा लाकडाउन की आवधि डा दौरान ग्राम में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से मोबाइल पर संवाद नियमित रूप से किया जा रहा है 

तथा स्वास्थ संबंधी जानकारी ली जा रही है इसके साथ जरूरत पड़ने पर अक्सीमीटर मीटर एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान किया जा रहा है जिससे घर के अंदर क्वारेंटाइन अवधि बिना किसी परेशानी को पूरा कर सकें इसके साथ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अक्सीमीटर, भाप लेने की मशीन तथा नोज मास्क प्रदान करने की योजना है जिससे लोगों में सुरक्षित रहें। संयंत्र की इस पहल का ग्राम पंचायतों एवं ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है तथा करोना संक्रमण की इस घड़ी में ग्रामवासी तथा प्रबंधन दोनों मिलकर लोगों को संक्रमण से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article