कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन
20 मई 2021
कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन
Ripoter Avinash Rajput जसपुर
आज दिनांक 20/05/2021 को कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों द्वारा ग्रामिणों को वर्षा जल संचयन एवं उसके लाभ के विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमे लगभग 24 कृषकों ने भाग लिया l श्री राकेश कुमार भगत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने कृषकों को जल की निर्धारित मात्रा के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि इस समय फसलों में नमी को संरक्षण करते हुए फसलों का सफलतापूर्वक उत्पादन करें l पौधों को उत्पादन हेतु न अधिक पानी की आवश्यकता पड़ती है और न ही बहुत कम पानी की l एक निर्धारित मात्रा में पानी दिया जाए तो पौधों को नुकसान नही होता है और फसल उत्पादन सफलतापूर्वक किया जा सकता है l इंजी. अनिता लकड़ा (विषय वस्तु विशेषज्ञ) ने महिला कृषकों को प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के बारे बताया तथा आम को प्रसंस्कृत कर साल भर उसका उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है साथ ही उसे बाजारों में बेच कर आमदनी भी अर्जित किया जा सकता है इस पर उन्होंने विशेष जानकारी दी l उन्होंने आम से बने उत्पाद जैसे - कच्चे आम का आचार, आमचूर, आम का पना तथा पके आम का का जैम, जैली, केक, आम पपड़ी बनाने की विधि की पूर्ण जानकारी दी l श्री शिव कुमार भूआर्य (विषय वस्तु विशेषज्ञ) ने कृषकों को व्हाट्स एप तथा मोबाइल मैसेजिंग द्वारा कृषकों की खेती से संबंधित समस्याओं का समाधान वैज्ञानिकों द्वारा किस प्रकार किया जा रहा है और सभी कृषक कैसे इसका लाभ उठा सकते है इस पर विशेष जानकारी दी l उन्होंने बताया कि जिले के लगभग 15570 कृषक पंजीकृत है, जिन्हें साप्ताहिक तौर पर मैसेज के माध्यम से कृषि आधारित सलाह दी जा रही है l