-->
युवाओं ने पाली एसडीओपी कार्यालय में किया गया वृक्षारोपण*

युवाओं ने पाली एसडीओपी कार्यालय में किया गया वृक्षारोपण*

*युवाओं ने पाली एसडीओपी कार्यालय में किया गया वृक्षारोपण*

युवाओं द्वारा अंकुर कार्यक्रम के तहत पाली एसडीओपी कार्यालय में पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट सर् के साथ मिलकर नीम वृक्ष वृक्षारोपण किया गया।
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अब राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की योजना बना रही है. इसके लिए सरकार ने अंकुर (Ankur) अंकुर योजना की शुरुआत की है. बता दें कि इस योजना के तहत जो लोग भी वृक्षारोपण के इस अभियान में हिस्सा लेंगे, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से अवार्ड भी दिया जाएगा. सरकार ने शनिवार को इस योजना का ऐलान किया है. 
क्या है योजना का उद्देश्य
बता दें कि जो भी इस योजना का हिस्सा बनेगा और वृक्षारोपण करेगा उसे सरकार की तरफ से 'प्राणवायु अवार्ड' दिया जाएगा. बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मध्य प्रदेश में हालात काफी गंभीर हो गए थे. राज्य में ऑक्सीजन की कमी की काफी खबरें आईं थी. इस दौरान कई मरीजों की मौत भी ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई. ऐसे में सरकार ने राज्य में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के साथ ही वृक्षारोपण करने की योजना भी शुरू की है, जिसे अंकुर नाम दिया गया है. सरकार की इस योजना का उद्देश्य राज्य में हरियाली बढ़ाना और प्रकृति में आए असंतुलन को रोकना है. पाली एसडीपीओ डॉ जितेंद्र सिंह जाट का कहना है कि पेड़ प्राकृतिक ऑक्सीजन देते हैं. कोई भी ऑक्सीजन प्लांट पेड़ से बड़ा नहीं होता. इस मानसून वृक्षारोपण के लिए अंकुर योजना शुरू की गई है.जिसमे पाली युवाओं की इस पहल में अपनी प्रतिभागिता सराहनीय है। वृक्षारोपण करते समय पाली एसडीओपी डॉ जितेन्द्र सिंह जाट,सहायक उपनिरीक्षक अंजनी रजक,आरक्षक रनवीर सिंह,धर्मेंद्र, युवा नितीन बशानी, हिमांशू तिवारी,पारस सिंह,इनायत अहमद, राहुल चंद्रवंशी एवं सभी उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article