सभी वर्ग के जरूरतमंद लोगो को वितरण की राशन सामग्री
12 मई 2021
सभी वर्ग के जरूरतमंद लोगो को वितरण की राशन सामग्री
*साइंस वाणी न्यूज से*
बिलासपुर - कोविड-19 का प्रकोप पूरे विश्व में महामारी के रूप मे है, जिसके चलते सरकार द्वारा लाँक डाउन कर लोगों को उससे बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं।लाँकडाउन की वजह से अधिकतर काम ठप पड़े हैं जिससे आर्थिक संकट के साथ-साथ दैनिक उपयोगी खाद्य सामग्री की भी किल्लत होने लगी है, इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सरकार ऐसे जरूरत मंद तक निशुल्क अनाज पहुंचाने का संकल्प लिया।आज अशोक नगर वार्ड 57 मे अजय काले प्रवक्ता व शहर सचिव कांग्रेस कमेटी ने जरुरत मंद परिवारों के लिए निशुल्क सुखा राशन दिलवाया ,सती ध्रुव, द्रौपदी ध्रुव, गेंदराम साहू, को राशन मिला।प्रवक्ता व शहर सचिव अजय काले कांग्रेस कमेटी द्वारा उपस्थित लोगों को कोविड- 19 से बचाओ हेतु आवश्यक जानकारी दी एवं लाँक डाउन का पालन करते हुए अपने अपने घरों में ही रहने की बात कही।