-->
श्री सुरेशचंद्र विश्वकर्मा साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल-संभाग रीवा के संभागीय  ब्यूरो चीफ नियुक्त---

श्री सुरेशचंद्र विश्वकर्मा साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल-संभाग रीवा के संभागीय ब्यूरो चीफ नियुक्त---

--श्री सुरेशचंद्र विश्वकर्मा साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल-संभाग रीवा के संभागीय  ब्यूरो चीफ नियुक्त---
    साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल के मुख्य संस्थापक श्री चुन्नुलाल बंजारे जी ने श्री सुरेशचंद्र विश्वकर्मा को श्री सर्वेश विश्वकर्मा जी अतिरिक्त राज्य प्रभारी मध्यप्रदेश व साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल के विधिक सलाहकार की अनुशंसा पर सर्वसहमति से रीवा संभाग का संभागीय चीफ ब्यूरों नियुक्त किया है| वैज्ञानिक सोच पर आधारित साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल का मुख्य लक्ष्य जंहा समाज की कुरीतियों को दूर करके सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े व जनजातीय समाज को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के साथ ही सभी का कल्याण करना है वहीँ दूसरी ओर समाज के लोगो को अपने मौलिक अधिकारों व मूल कर्तव्यों के साथ ही कुछ आवश्यक क़ानूनी जानकारी से भी अवगत कराना है |   साइंस वाणी न्यूज़ चैनेल का मुख्य उद्देश्य समुदाय को सूचित करना, शिक्षित करना और प्रेरित करना है ताकि नए विचारों और तकनीकों को स्वीकार किया जा सके और उनकी जीवन शैली में सुधार हो सके। रीवा आजादी के बाद विन्ध्य प्रदेश की राजधानी रहा बाद में मध्यप्रदेश के पुनर्गठन के समय इसे १९५६ में मध्य प्रदेश में मिला लिया गया , विश्व का पहला सफ़ेद शेर यही के बघेल राजाओ द्वारा पकड़ा और पाला गया ,विश्व के सभी सफ़ेद शेर यही की देन हैं , सफ़ेद शेर मोहन के नाम पर १९८७ में डाक टिकट भी जारी किया गया| यहाँ के सुपाड़ी से बने खिलौने और मुर्तिया भी विश्व में प्रसिद्द है|
    मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। समाज में मीडिया की भूमिका संवादवहन की होती है।वह समाज के विभिन्न वर्गों, सत्ता केन्द्रों,व्यक्तियों और संस्थाओं के बीच पुल का कार्य करता है। है।किसी भी देश की उन्नति व प्रगति में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान होता है। 
     
 
       साइंस वाणी न्यूज़ चैनेल के मुख्य संस्थापक श्री चुन्नुलाल बंजारे जी के साथ साथ मध्यप्रदेश प्रभारी श्री बी एल द्विवेदी जी, अतिरिक्त प्रभारी व लीगल एडवाइजर श्री सर्वेश विश्वकर्मा जी ने साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल में रीवा संभाग का कार्यभार सुरेशचन्द्र जी को सौपने से अत्यंत खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनायें भी प्रेषित करते हुए कहा है कि मीडिया समाज में सकारात्मक भूमिका अदा करता है जिससे किसी भी व्यक्ति, संस्था, समूह और देश आदि को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया के जरिए ऐसे कई विकासात्मक कार्य हुए हैं जिनसे कि लोकतंत्र को समृद्ध बनाने का काम हुआ है जिससे किसी भी देश की एकता, अखंडता, पंथनिरपेक्षता, समाजवादी गुणों में अभिवृद्धि हुई है|      
      मीडिया के प्रति सर्वेश विश्वकर्मा जी अतिरिक्त राज्य प्रभारी मध्यप्रदेश व साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल के विधिक सलाहकार ने कहा है कि----मध्यप्रदेश में संभाग रीवा के अंतर्गत रीवा सीधी सतना सिंगरौली चार जिले है जो अन्य प्रदेशो छत्तीसगढ़ व उत्तरप्रदेश से सटे है और हमारे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनेल से श्री पंकज साहू जी, प्रताप विश्वकर्मा जी ने सिंगरौली में भी कार्यालय खुलने से हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल में भी विन्ध्य क्षेत्र के समाचार शामिल होने से आम जनता व प्रशासन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा |
 ----मुख्य संस्थापक साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल--श्री चुन्नुलाल बंजारे जी
 ----सर्वेश विश्वकर्मा--अतिरिक्त राज्य प्रभारी मध्यप्रदेश व विधिक सलाहकार

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article