प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी देना, दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय__ बिहारी लाल वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत सरोरा
11 मई 2021
*प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी देना, दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय__ बिहारी लाल वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत सरोरा
बिहारी लाल वर्मा ने कहा निंदनीय एवं शर्मनाक छत्तीसगढ़ी नहीं बल्कि समूचा देश में ऐसा कोई राज नहीं होगा जो परिवार विघटन के अनेक कारणों में एक कारण शराब का सेवन है जिसे घर-घर पहुंचाया जाना छत्तीसगढ़ वासियों के लिए एक शर्मनाक कदम हैं शासन के इस निर्णय के घोर विरोध होना चाहिए और शासन द्वारा इस पर पुनर्विचार कर आम जनता के हित में अच्छा निर्णय लेकर कार्य किया जाना चाहिए।
*बिहारी लाल* ने बताया की पूरे देश मे कोरोना की कहर से जूझ रहा है सैकड़ो लोग इलाज के अभाव में मृत्यु को गले लगा रहे है वही पूरे देश मे कोरोना कहर में छतीसगढ़ प्रदेश दूसरे स्थान में है आये दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है ना व्यवस्था है ना वैक्सीन लगाने के कार्य जोरो पर है और नही इलाज ठीक से हो पा रहे है।
*बिहारी लाल* ने बताया कि सरकार आम जनता के प्रति गंभीर नही है आम जनता को आर्थिक तंगी में सहयोग देने के बजाय शराब की घर पहुच सुविधा देकर लोगो आर्थिक संकट में धकेल रहे है और स्वयं आपदा में अवसर ढूढंकर राज कोष को भरने में लगा हैं वो भी ऐसे समय मे जब लोगो के पास राशन के लेने को पैसे नही हैं लोग राशन सामग्री लेने को तरस रहे है एक तरफ दुकानदरों के अधिक मूल्य में राशन देने की मार वही दूसरी तरफ शराब के लोगो घर पहुचाकर आर्थिक तंगी से मार रही है राज्य सरकार ऐसे निर्णय तत्काल वापस ले भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा ऐसे सरकार द्वारा शराब की होम डिलवरी देने की निर्णय की कड़ी निंदा करता हैं।