जन सेवा में कार्यरत भीम रेजीमेंट*
07 मई 2021
*जन सेवा में कार्यरत भीम रेजीमेंट*
भीम रेजीमेंट की लगातार अपने क्षेत्र में लोगों की मदद के लिए सामने आ रही है और आपसी सहयोग से लोगों की मदद कर रही है , आज बेरला थाना में संगठन के द्वारा कोरोना वारियर्स *पुलिस विभाग को 5 लीटर सैनिटाइजर,वेपोराईजर मशीन, 100नग मस्क , ग्लब्स,10 नग फेसशील्ड प्रदान किया गया*, दिनेश चतुर्वेदी जी ने बताया
आज करोना महामारी विकराल रूप ले चुकी है लोग अपने घरों में रहकर अपनी जान बचा रहे हैं इस भयानक स्थिति में आज पुलिस और डॉक्टर अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की रक्षा पर दिन-रात जुटे हुए हमारी जानो की रक्षा कर रहे हैं , हमें भी उनकी सम्मान सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए, साथ ही साथ लोगों से अपील की अपने क्षेत्रों में जो सक्षम अपने स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे आए , प्रदान करने वालों में दिनेश चतुर्वेदी जी, अजय पात्रे जितेंद्र टंडन, रामकुमार चेलाक, धर्मेंद्र चतुर्वेदी जी मौजूद रहे