गोला थाना प्रभारी अरविन्द कुमार पाण्डेय व क़स्बा इंचार्ज विजय कुमार शुक्ला सहित भारी पुलिस बल, पैदल गस्त में रहा सम्मिलित
13 मई 2021
गोला थाना प्रभारी अरविन्द कुमार पाण्डेय व क़स्बा इंचार्ज विजय कुमार शुक्ला सहित भारी पुलिस बल, पैदल गस्त में रहा सम्मिलित
लखीमपुर खीरी । गोला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोला मार्केट एवं गाँव , क्षेत्र में गोला पुलिस लगातार गश्त कर रही है। तथा गोला थाना प्रभारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने ईद के त्यौहार को देखते हुए मय पुलिस फोर्स के साथ क़स्बा गोला में पैदल गस्त की वहीं लोगों को माक्स लगाने की हिदायत देते हुए घर से ना निकलने की अपील भी की तथा गोला पुलिस लगातार विकास चौराहा व नानक चौकी सहित कई अन्य जगहों पर भी मुस्तैदी से तैनात एवं सतर्क हैं। वहीं गोला थाना प्रभारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि गोला पुलिस रोजाना गोला कस्बे में पैदल गस्त करके लोगों में भय का माहौल खत्म कर रही है तथा शोषित पीड़ित की मदद करके उनको आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं वहीं गोला थाना प्रभारी अरविन्द कुमार पाण्डेय व क़स्बा इंचार्ज विजय कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल, सहित कई पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद रहे।
*ब्यूरो चीफ संदीप राजपूत
लखीमपुर खीरी
साईन्स वाणी न्यूज़