दो गरीब किसानों के खेत आय के साधन के बीच रोड़ा बन रहा नाले में बन रहा एक तरफा दीवाल
12 मई 2021
दो गरीब किसानों के खेत आय के साधन के बीच रोड़ा बन रहा नाले में बन रहा एक तरफा दीवाल
साइंस वाणी आवाज
तहसील रिपोर्टर कांकेर
रुपेश यादव की रिपोर्ट
दिनांक 13/5/2021
चारामा ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुड़खु सरा में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है आवेदक देव चरण साहू एवं रामायण यादव दोनों किसानों का खेत नाले के बांए तरफ है जिसमें दोनों किसानों का कृषि कार्य ट्रैक्टर हार्वेस्टर बैल नागर एवं आने जाने का साधन बनता था नाले के बांए तरफ खेत ही नहीं बल्कि रामायण सिंह यादव का मकान भी है जो बीते वर्ष बाढ़ में ढह गया था जिसे शाशन द्वारा मुवावजा भी मिला था
नाले के दांए तरफ लगभग 7 फिट वाल दीवाल बन रहा है जिसमें पूरी तरह से दोनों किसानों का कृषि कार्य ठप हो जाएगा दोनों किसान खेत में तरह तरह की सब्जी एवं धान का फसल लगाते है अभी धान का फसल पक गया है मौसम की मार वा दीवाल का लगभग 3फिट उठ जाने की वजह से हार्वेस्टर ले जाने में सक्षम नहीं है दोनों किसान गरीब परिवार से तालुक रखते है उनके रोजी रोटी का खेती के सिवाय और कुछ नहीं है
जिम्मेदार कौन
सबसे पहले पंचायत जनप्रतिनिधि वाल निर्माण की राशि 18 लाख से ऊपर की है अगर यह कार्य रुका तो सरपंच उपसरपंच का जेब गरम नहीं होगा
दोनों किसानों का कहना है कि नाले का सीमांकन करवाया जाए नाले के दोनों तरफ वाल निर्माण वा पुल हो बरसात में बाढ़ आया तो पानी बीच में संतुलित होकर बहेगा एक तरफा दीवाल से खेत एवं मकान ढह जाने की संभावना बढ़ जाती है
दोनों किसान आवेदन देकर थक चुके है तहसील एस डी एम जिला पंचायत जनपद पंचायत इतने आवेदन देने के बाद भी शासन प्रशासन चुप्पी साधे बैठे हैं
ये मिलीभगत सरकार है ये कार्य ठेके से चल रहा है जिशमे सरपंच उपसरपंच आपस में मिले हुए है
ऐसे में दोनों किसान हार कर आत्महत्या करने के बारे में सोच रहे है और क्यों नहीं कार्यालयों का चक्कर काट कांट कर थक जो गए है