-->
शहर सहित हाईवे और अन्य जगहों पर बेखौफ चल रहा गोरखधंधा

शहर सहित हाईवे और अन्य जगहों पर बेखौफ चल रहा गोरखधंधा

 शहर सहित हाईवे और अन्य जगहों पर बेखौफ चल रहा गोरखधंधा




 टिल्दा में कई जगहों पर कबाडिय़ों का अवैध कारोबार चल रहा है।इन दुकानों में चोरी के सामान सहित अन्य संदिग्ध सामानों के आसानी से खरीदी बिक्री होने की लगातार जानकारी सामने आती है


चोरी के सामानों की होती है खरीदी


इस व्यवसाय में पुलिस और प्रशासन का कोई रोकटोक नहीं है। मजेदार बात यह कि टिल्डा नेवरा में एक दर्जन से भी अधिक कबाड़ के व्यवसायी हैं। जो बेरोक टोक बेखौफ कारोबार कर रहे हैं। इन पर किसी का नियंत्रण नहीं होने से कबाड़ी बिना सत्यापन के साइकिल, मोटरसाइकिल एवं अन्य चोरियों के सामान को बेधड़क खरीद रहे हैं। दिन-दहाड़े सार्वजनिक स्थानों से साइकिल और बाइक चोरी की घटना होती है। साइकिल चोरी होने पर अमूमन लोग थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते, 


चोरी की साइकिल और बाइक के कलपुर्जे को अलग-अलग कर कबाड़ में बेच दिया जाता है। इसके अलावा इस धंधे में लोहे के सामान घरेलू उपयोग के सामान सहित कई कीमती समान पानी के मोल कबाड़ी अपने दलालों के माध्यम से खरीद कर करोड़ोंं कमाते हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article