-->
जिला कोरबा***करतला ब्लॉक के अंतर्गतग्राम सडैल में नायब तहसीलदार बरपाली के नेतृत्व में कराया गया सेनेटाइजेशन *

जिला कोरबा***करतला ब्लॉक के अंतर्गतग्राम सडैल में नायब तहसीलदार बरपाली के नेतृत्व में कराया गया सेनेटाइजेशन *

*** जिला कोरबा***करतला ब्लॉक के अंतर्गत
ग्राम सडैल में नायब तहसीलदार बरपाली के नेतृत्व में कराया गया सेनेटाइजेशन *
  ।
 ***लैंको प्रबंधन की ओर से राशन एवं दवाई कीट उपस्वास्थ्य केंद्र बरपाली एवम संडेल को प्रदान की गई ।
       जिला दंडाधिकारी कोरबा एवं अनुभाग अधिकारी राजस्व कोरबा के निर्देशानुसार कोविड-19 के बचाव हेतु क्षेत्र में सतत भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की जा रही है सरगबुंदिया एवम सन्डैल के आसपास के गांव के निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के प्रकरण पाए जाने पर अनुभागीय अधिकारी (रा )कोरबा को अवगत कराने पर उनके द्वारा लैंको प्रबंधन को आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस पर लैंको प्रबंधन की ओर से ग्राम संडेल सलिहा भाठा बरपाली सरगबुंदिया गांव को सेनेटाइजेसन , मेडिसिन कीट व निराश्रित व्यक्तियों को राशन उपलब्ध कराने की योजना प्रस्तुत किया गया ।


नायब तहसीलदार बरपाली डॉ रवि शंकर राठौर के नेतृत्व में ग्राम संडैल में बृहद स्तर पर सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया ।निगरानी दल के द्वारा सर्वे में चिन्हाकित लक्षणनात्मक मरीजों के लिए 50 पैकेट मेडिसिन उपस्वाथ्य केंद्र के प्रभारी श्रीमती उर्मिला सक्सेना एवं श्री साहू जी को प्रदान कर निर्धारित समय में कीट वितरण हेतु निर्देशित किया गया । ग्राम सचिव श्री खांडे द्वारा चिन्हाकित 35 निराश्रित परिवारों को ग्राम सरपंच धनंजय बिंझवार जी की उपस्थिति में घर घर जाकर राशन किट वितरण कराया गया । इसी प्रकार ग्राम बरपाली के इंदिरा आवास मोहल्ला में निराश्रित परिवारों को जनप्रतिनिधि श्री पीयूष गुरुदीवान की उपस्थिति में राशन उपलब्ध कराया गया ।लैंको प्रबंधन की ओर से श्री तिवारी जी ने बताया कि आगामी दिनों में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी गांव का सेनेटाइजेसन कराया जाएगा ताकि संक्रमण के रफ्तार को रोका जा सके साथ ही गरीब व निराश्रित परिवारों को लैंको की ओर से राशन किट तैयार कर वितरण किया जाएगा तथा लक्षणात्मक मरीजो के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र में दवाई कीट उपलब्ध कराया जाएगा । तहसीलदार बरपाली के द्वारा सैंडल ग्राम के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर सचिव को निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में लाक डाउन एवं कंटेनमेन्ट जोन उल्लंघन नहीं होना चाहिए तथा निगरानी दल को घर-घर जाकर लक्ष्णात्मक मरीजो के बारे में जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए गए।
संवाददाता बोधन चौहान की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article