-->
छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष बने- सुरोति लाल लकड़ा

छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष बने- सुरोति लाल लकड़ा

*छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष बने- सुरोति लाल लकड़ा* <strike> रिपोर्टर:-आलोक कुमार > mo.9009658836
जिला-महासमुंद दिनांक 28/05/2021-छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संगठन पिछले 9 माह से वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से लोगों को कानूनी समस्त जानकारी एवं समस्याओं का समाधान करते आ रहा है साथ ही साथ इस संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर संगठन में जुड़कर सेवा देने के लिए अधिवक्ता गण,पत्रकार एवं समाज सेवक जुड़ते आ रहे है क्योंकि यह संगठन किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करता,इसी कड़ी में संगठन से प्रभावित होकर सम्मानीय श्री -सुरोति लाल लकड़ा जी भी सदस्यता लिए हैं,लकड़ा जी का निवास स्थान ग्राम पंचायत आवला चक्का ब्लॉक सरायपाली एवं जिला महासमुंद है. इनकी योग्यता इस प्रकार है-(1)वर्तमान में ग्राम पंचायत के उपसरपंच हैं (2)शिक्षा M.A. पॉलिटिकल साइंस एवं हिंदी टाइपिस्ट है (3) पत्रकार-रिपोर्टर C.G 11 न्यूज़(इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) (4)संवाददाता-रणभूमि छत्तीसगढ़(प्रिंट मीडिया) (5) पूर्वा प्रदेश सचिव-उरांव समाज सुधार समिति इत्यादि समाज कल्याण कार्यों में जुड़े रहते हैं तथा इनके द्वारा बहुत सारे समाज सुधारक कार्य किए गए हैं एवं जन कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं इन सभी को देखते हुए! छत्तीसगढ़ मानवाधिकार संगठन के कोर कमेटी ने लकड़ा जी को रायपुर संभाग जिला महासमुंद के "जिला अध्यक्ष"पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है तथा 1 माह के कार्य एवं सक्रियता उपरांत लकड़ा जी को पूर्ण रूप से "जिला अध्यक्ष" पद पर नियुक्त कर नियुक्ति पत्र संगठन के प्रदेश कार्यालय बिलासपुर हाई कोर्ट के पास चकरभाठा वासूअपार्टमेंट सेकंड फ्लोर,से नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा. संगठन के समस्त अधिकारी को पूर्ण आशा है कि लकड़ा जी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य का निर्वाहन करेंगे एवं अपने पद का सदुपयोग करेंगे. संगठन के संस्थापक माननीय श्री लव कुमार रामटेके हाई कोर्ट अधिवक्ता (बिलासपुर)प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री- सी0एस0चौहान(M.A.LLB)बिलासपुर संभाग अध्यक्ष माननीय श्री ए0आर0 साव,रायपुर संभागीय संयोजक माननीय-तुलेश्वर साहू एवं रायपुर संभागीय सचिव माननीय-रामेश्वर चौहान के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article