-->
वन मंडल केसकाल में पूर्व में पदस्थ रहे डी.एफ़.ओ. अनिल सोनी का कोरोना से बिलासपुर में निधन*

वन मंडल केसकाल में पूर्व में पदस्थ रहे डी.एफ़.ओ. अनिल सोनी का कोरोना से बिलासपुर में निधन*

*वन मंडल केसकाल में पूर्व में पदस्थ रहे डी.एफ़.ओ. अनिल सोनी का कोरोना से बिलासपुर में निधन*

*वन मंडल केशकाल स्टॉफ़ सहित नगर वासियों में शोक की लहर*

साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट
केसकाल@ कोरोना की बढ़ते संक्रमण के चलते अच्छे अच्छे लोगों के कोरोना से दुखद निधन कि खबरें निरंतर मिल रहा है वन विभाग डिवीजन केसकाल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल को नवीन डिवीजन दर्जा राज्य शासन से वर्ष 2001 को प्राप्त हुआ था, केसकाल वन मंडल का दर्जा मिलने के बाद यहां प्रथम  डी.एफ़.ओ. के रूप मे श्रीमती अनिता नन्दि दिनांक 01.09.2001 में अपना प्रथम डी.एफ़.ओ के रूप में कार्य भार ग्रहण कि तत्पश्चात कई अधिकारियो ने इस पद पर पदस्थ रहे! केसकाल वन मंडल की 11 वॉ डी.एफ़.ओ के रूप में मृदु भाषी मिलनसार व्यक्ति श्री अनिल सोनी ने केसकाल डी.एफ़.ओ के रूप में दिनांक 29.07.2014 से लेकर 19.10.2015 तक केशकाल डी.एफ़.ओ की सेवा दी बाद में इनका स्थानांतरण व सी.सी.एफ़. के रूप में पदोन्नत हुआ था वन विभाग सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अनिल सोनी का कोरोना से दिनांक 13.05.2021 को दुखद निधन होने की खबर विभागीय सुत्रो से प्राप्त है पूर्व डी.एफ़.ओ अनिल सोनी का आकास्मिक निधन की जानकारी मिलते ही वन मंडल केशकाल सहित नगर में शोक की लहर छा गई है दिवगन्त अधिकारी को वन मंडल केसकाल के अधिकारी व कर्मचारी के साथ केसकाल नगर वासियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इनके आत्मा को ईश्वर के चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है व इनके पीड़ित परिवार जनों को इस दुखद घड़ी में  शक्ति प्रदान करने इश्वर से प्रार्थना कि है उल्लेखनीय है की स्वर्गीय अनिल सोनी बिलासपुर में पूर्व डी.एफ़.ओ होने के बाद इनका कार्यकुशलता को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन वन मंत्रालय की ओर से बिलासपुर अचानकमार टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर पद पर पदस्थ रहे तब इन्हें पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण शरीर में प्रवेश करने के साथ कोरोना से लड़ते-लड़ते इलाज के दौरान अस्पताल में ही अंतिम सांस ली सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय अधिकारी अनिल सोनी का परिवारजन रायपुर में निवासरत हैं इनका अंतिम संस्कार दिनांक 14 मई 2021 को रायपुर में ही होने की जानकारी विभागीय सूत्रों से प्राप्त हुआ है! 

संलग्न  फोटो - स्वर्गीय अनिल सोनी!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article