झीरम के शहीदों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया श्रद्धांजलि
25 मई 2021
झीरम के शहीदों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया श्रद्धांजलि
*डागेश्वर मांडले की रिपोर्ट*
गरियाबंद *कोपरा*
25 मई 2013 को हुए झीरम घाटी हमले में शहीद नेताओं एवं सुरक्षा कर्मियों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में जिले के सबसे बड़े गांव ओपेरा में कोरोणा गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी ठाकुर राम साहू एवं जिला महामंत्री ओंकार सिंह ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की शहीद विद्याचरण शुक्ल शहीद नंद कुमार पटेल शहीद महेंद्र कर्मा जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी के अभिभावक के रूप में जाने जाते थे जिनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में बदलाव की लहर चली थी, ऐसी स्थिति में नक्सलियों द्वारा कूट रचना कर हमला करके मार देना अपूरणीय क्षति है, सभी शहीदों के बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते। ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा आज के दिन को हम शहादत दिवस के रूप में मनाते हैं, हमारे वरिष्ठ नेता आज हमारे बीच नहीं है, परंतु उनके जो अधूरे काम है उसे हम समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पूर्ण करने के लिए समर्पित रहे यही हमारे लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।सभा का समापन एवं आभार जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने किया साथ ही साथ उन्होंने कहा जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक सभी शहीदों का नाम रहेगा इन सभी शहीदों का बलिदान जाया नहीं जाएगा।
उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के साथ जिला कांग्रेस महामंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर राम साहू, जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, ब्लॉक महामंत्री नंदकुमार साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी समन सिन्हा, ब्लॉक सचिव डॉ रमेश साहू ,जिला सचिव बेदराम साहू , जिला सचिव सोनू टंडन, बुथ अध्यक्ष विजय वर्मा, पवन पटेल ,शाला विकास प्रतिनिधि ईसु तारक, एनएसयूआई नेता हर्ष यादव, युवा नेता धन्नु साहू ,डॉक्टर सरकार , वरिष्ठ कांग्रेसी पन्ना साहू, वरिष्ठ पत्रकार गोरेलाल सिन्हा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
