पंचायत के सरंक्षण में कोरोना काल का धज्जियां उड़ाते हुए बेजाकब्जा कर बना रहा है मकान*
16 मई 2021
*पंचायत के सरंक्षण में कोरोना काल का धज्जियां उड़ाते हुए बेजाकब्जा कर बना रहा है मकान*
राष्ट्रीय प्रभारी के साथ पी पी सांडे की रिपोर्ट
*नवागढ़-* नवागढ़ जनपद पंचायत के अंर्तगत आने वाला ग्राम पंचायत ठाकुरदिया के सतनामी मोहल्ला में कई लोगों द्वारा रोड के आधे हिस्से को बेजाकब्जा कर घर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।बता दे की ग्राम पंचायत ठाकुरदिया के सतनामी मोहल्ले में कुल 5 पंच होते है जिसमे से 3 पंच अपने परिवार को लेकर बाहर पलायन हो जाते है और यहाँ प्रतिनिधि के लिये अपने किसी बच्चे को छोड़ देते है। जिसके कारण इस मोहल्ले में कोई भी विकाश कार्य नही हो पाता है। और इसी का लाभ अभी बेजाकब्जा धारियों द्वारा खूब लिया जा रहा है। हैरत की बात तो ये है कि जिस मोहल्ले में उपसरपंच निवास करते है उसी मोहल्ला के रास्ते को बंद कर कार्तिक राम द्वारा घर का निमार्ण कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद पंचायत आंख में पट्टी बांध बैठा हुआ है।इस मुद्दे पर युवा समिति ने कई बार अपना आवाज बुलंद भी की है।अभी कुछ ही महीने पहले वार्ड 6 के पंच अशोक सांडे ने खुद बीच रोड में अपना घर बनवाया तब भी युवा समिति के लोगो द्वारा जमकर विरोध किया पर पंचायत प्रतिनिधि होने के कारण उन पर कोई एक्शन नही लिया गया था। सरल शब्दों में कहे तो अब यह मोहल्ला भगवान भरोसे ही है। अब देखते है कि प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करते है।