-->
कोरोना महामारी काल में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों की सुरक्षा भगवान् भरोसे

कोरोना महामारी काल में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों की सुरक्षा भगवान् भरोसे

 कोरोना महामारी काल में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों की सुरक्षा भगवान् भरोसे


सूरजपुर- इस कोरोना संकटकाल में वैक्सिनेशन पंजीयन ,चेक पोस्ट एवं अन्य स्थानों में अनवरत रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे शिक्षकों की सुरक्षा की चिंता शासन प्रशासन को कतई नहीं है शिक्षक अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा दे रहे हैं एवं कई शिक्षक संक्रमित होकर दिवंगत हो चुके हैं फिर भी शासन के कान में जूं तक नही रेंग रहा है । *छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फ़ेडरेशन सूरजपुर* यह मांग करता है कि इस महामारी काल में शिक्षकों को कोरोना वारियर्स दर्जा देते हुए 50 लाख का बिमा कवर एवं वायरस से बचाव के आवश्यक सुरक्षा कीट उपलब्ध कराए।


इस महामारी में शिक्षकों पर दबाव बनाकर कार्य लिया जा रहा है जो न्यायोचित नहीं है।


*फ़ेडरेशन जिलाध्यक्ष विजय साहू , संयोजक निर्मल भट्टाचार्य , अभय वर्मा, सुरेंद्र राजवाड़े,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनगर ओंकार सिंह ,जिला संयोजक- सुरेंद्र सिंह करियाम ,जिला कार्य0 डी. सी.सोरी एवं फ़ेडरेशन जिला पदा0 सचिदानंद दुबे , राकेश कुमार मी0 प्र0, सुशील ठाकुर(ब्लॉक अध्यक्ष), नागेंद्र यादव ,रमेश गुप्ता,महेंद्र राजवाड़े , रविशंकर पाण्डेय, प्रमोद साहू ,लक्ष्मी नारायण ठाकुर ,महेंद्र सिंह, गिरधारी सिंह, करमचंद सिंह, चिंतामणि सिंह, विश्वनाथ सिंह,लक्ष्मीनारायण राजवाड़े, दीवान पैकरा दिनेश गुप्ता, महिपाल सिंह,जगनारायण सिंह, विनोद सिंह, राम कृपाल साहू,विश्वनाथ सिंह, रामपाल,बोधन राम कुर्रे,जिला महिला प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष तनूजा एक्का , प्रदेश कार्य0 सदस्य- शकुंतला राजवाड़े,धनेश्वरी राजवाड़े,ममता पटेल ने मांग किया है कि जिले के अंतर्गत ब्लॉक प्रेमनगर में ड्यूटी के दौरान वैक्सीनेशन के लिये प्रेरित कर रहे एक शिक्षक साथी के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना बेहद निन्दनीय है जिस की जांच करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाये।।*


वहीं एक ऒर यह बताया जा रहा है कि गाँवों में वैक्सीन के बाद तबियत खराब होने का अफवाह फैला हुआ है इस कारण ग्रामीणों टीकाकरण के प्रति उत्साह कम देखा जा रहा है।। वैक्सीन सभी लोग लगवाएँ का नारा लिये लोगों को प्रेरित कर रहे एवं पंजीयन कार्य में लगे शिक्षकों पर दुर्व्यवहार का मामला आया है जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी अत्यंत अल्प संख्या में लगी हुई है इसलिये फ़ेडरेशन के शिक्षक नेताओं ने मांग की है कि शिक्षकों को सुरक्षा प्रदान करे या उक्त कार्यों से उनकों को पृथक रखे । *इस संकटकाल में शिक्षक जांबाज बनकर समाज सेवा क्षेत्र के कार्य में डटे हुए हैं समस्त प्रकार के शासकीय निर्देशों का पालन करते हुए ताकि इस महामारी से लोगों को बचाया जा सके।।* 


*From:-*

🖋️जिला मिडिया प्रभारी

*छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फ़ेडरेशन सूरजपुर*

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article