-->
पुरानी रंजिश से ससुर द्वारा दामाद की नृशंस हत्या’’‘‘चौकी-पण्डरापाठ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ’’-----------------

पुरानी रंजिश से ससुर द्वारा दामाद की नृशंस हत्या’’‘‘चौकी-पण्डरापाठ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ’’-----------------

पुरानी रंजिश से ससुर द्वारा दामाद की नृशंस हत्या’’
‘‘चौकी-पण्डरापाठ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ’’
-----------------
ripoter Avinash Rajput jaspur
दिनांक 25-05-2021
‘‘             घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी बिगूराम पिता ललसहिया जाति कोरवा ग्राम-दनगरी चौकी-पण्डरापाठ थाना-बगीचा जिला-जशपुर (छ0ग0) का निवासी है। आरोपी बिगूराम ने अपनी लड़की मीना बाई का विवाह मृतक सहदेवराम कोरवा के साथ किया था जिनके 04 चार बच्चे हैं। मृतक सहदेवराम कोरवा ने अपनी बड़ी लड़की सयाणी बाई का गांव में ही शादी के लिए बातचीत किया था। सामाजिक कार्यक्रम में अपने समधी के घर जाकर खानपान का कार्यक्रम हुआ था जिसमें अपने ससुर आरोपी बिगूराम को नहीं बुलाया था। इसी बात पर आरोपी बिगूराम मृतक से नाराज था। घटना दिनांक 23-05-2021 को मृतक सहदेवराम अपनी मां बिहानी बाई पत्नी मीना बाई गांव के रामदेवराम बदोनी बाई रजनी बाई के साथ ग्राम-करमघाट जीतनारायण यादव के मिर्ची खेत में मजदूरी काम करने गया था। शाम लगभग 05ः00बजे काम से छुट्टी होने के बाद सभी एक साथ वापस घर जा रहे थे कि आरोपी बिगूराम टांगी लेकर करमघाट पहुंच गया था मृतक सहदेवराम को रास्ते से कुछ दूर बुलाकर पूर्व रंजिश के कारण टांगी से सिर में मारकर हत्या कर वहां से भाग गया था, रिपोर्ट पर चौकी पण्डरापाठ थाना-बगीचा में अपराध क्रमांक 110/2021 धारा 302 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई। 

           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी तथा प्रभारी एसडीओपी बगीचा श्री राजेन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में चौकी-पण्डरापाठ पुलिस स्टाॅफ द्वारा विवेचना दौरान आरोपी बिगूराम कोरवा उम्र 45वर्ष निवासी-दनगरी चौकी-पण्डरापाठ थाना-बगीचा जिला-जशपुर (छ0ग0) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 25-05-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 
         उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक सकलूराम भगत थाना प्रभारी-बगीचा, सहायक उप निरीक्षक दिलबोधराम चौहान चौकी प्रभारी पण्डरापाठ, प्रधान आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक शिव महतो, आरक्षक देवधन बघेल, आरक्षक मंगल कुजूर, सहायक आरक्षक बसंत सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article