-->
बीजापुर सिलगेर गोली कांड में मारे गए तीन आदिवासियों को न्याय दिलाने व उचित जाँच करते हुए दोषियों को सजा हो

,बस्तर में शान्ति स्थापित हो तथा बेगुनाह बस्तर वासियों का नरसंहार बंद हो इन मुद्दों को लेकर भूपेश बघेल सरकार का विरोध करते हुए उनके खिलाफ सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग ने देशवासियों से आव्हान किया था कि दिनांक 28 /05/2021 दिन शुक्रवार को सब अपने अपने घरो के सामने बैठकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को समर्थन देवे ।

 इस दौरान केशकाल क्षेत्र के युवाओं व ग्रामीणों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए अपने घरों के सामने धारना दिया । तथा जनपद सदस्य विरेन्द्र महेश बघेल ने विरोध करते हुए कहा कि - कांग्रेस जब विपक्ष में थी तो ऐसे मामलों पर अपने बस्तर के कांग्रेसी विधायकों के साथ सड़कों पर धरने पर उतर आती थी पर अब उनके सत्ता शासन में ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो कांग्रेस सरकार ने चुप्पी साध ली है। व बस्तर के सभी विधायक, सांसद भूल गए हैं की वे भी बस्तर के वासी हैं ।

और इस हत्याकांड में राज्य सरकार ना तो कोई जांच कमेटी बना रही है। ना कोई निर्णय ले पा रही है। 

 सरकार इस मामले में पूर्ण रूप से जाँच करते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की है ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article