-->
किसानों के बीच पहुंचे भूत पूर्व गृहमंत्री रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर जी*

किसानों के बीच पहुंचे भूत पूर्व गृहमंत्री रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर जी*

*जिला कोरबा*
    किसानों के बीच पहुंचे भूत पूर्व गृहमंत्री रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर जी*
रिसदी की देबू जमीन का मामला अब थमने का नाम नही ले रहा है किसान भी अब आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके है । किसानों का साफ कहना है कि जब एग्रीमेन्ट के हिसाब से किसी बिंदु पर काम नही  किया है तो अब जमीन किस मुहं से मांगने प्रशासन आ रहा है । आज दोपहर पूर्व गृह मंत्री व रामपुर विधायक ननकीराम कंवर भी रिसदी के ग्रामीणों के बीच उपस्तिथ हुए और कहा कि ननकीराम उन तमाम लोगो के साथ है यदि प्रशासन ग्रामीणों के जमीन पर किये जा रहे समस्त प्रकार के कार्यो को बंद नही करेगा तो ग्रामीण आंदोलन पर उतरेंगे ओर ननकीराम उनके साथ रहेगा । ननकीराम ने तत्काल जिला कलेक्टर को फ़ोन लगाकर स्तिथि स्पष्ट करने व जमीन में किसी भी प्रकार के कार्यो पर रोक लगाने की मांग की । ग्रमीणों ने आशंका व्यक्त की है कि जिस तरह लॉक डाउन का दुरुपयोग कर आनन फानन में जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा है मतलब जमीन पर भू माफियाओं की गिद्ध नजर लग गयी है व इस जमीन को किसी तरह कब्जे में लेकर उसे निजी हाथों बेचने का षड्यंत्र रचा जा रहा है ।
संवाददाता बोधन चौहान की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article