विश्रामपुरी की अस्पताल दवा एवं पत्रकार मामला अभी जांच पूर्ण होने पर कुछ बताना ठीक होगा ?- संतराम नेताम*
*विश्रामपुरी की अस्पताल दवा एवं पत्रकार मामला अभी जांच पूर्ण होने पर कुछ बताना ठीक होगा ?- संतराम नेताम*
साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम
केशकाल। विधानसभा केशकाल अंतर्गत विश्रामपुरी की वर्तमान में गरमामाया अस्पताल प्रबंधन एवं पत्रकार वाले मामले को लेकर हमारे प्रतिनिधि द्वारा दिनांक 26 मई 2021 को श्री संतराम नेताम उपाध्यक्ष, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं विधायक केशकाल से विधायक निवास केशकाल में पूछा गया सवालों की जवाब देते हुये बताया कि विश्रामपुरी स्वास्थ्य केन्द्र में एक्सपायरी डेट दवा वितरण एवं पत्रकार के साथ हुआ मामला की जानकारी मेरा संज्ञान में आया है, इस संबंध में मैं दिनांक 25 मई 2021 को मेरे विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड विश्रामपुरी में जाकर सर्व आदिवासी समाज प्रमुख एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर मामले की जानकारी लेने पर पता चला है, कि वर्तमान में उपरोक्त मामले की जांच पूरा हुआ नहीं जब तक मामले की जांच में सत्यता जो भी सामने आयेगी उसपर प्रशासनिक कार्यवाही दोषियों पर होगी। जांच अभी अधूरा है, जब तक जांच पूर्ण होगी जांच रिपोर्ट देखने के बाद इस मामले पर कुछ बोलना ठीक होने की बात कहा है।
संलग्न फोटो:- संतराम नेताम।