-->
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चलाएगी , मेरा बुथ कोरोना मुक्त अभियान -- रूपेश साहू

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चलाएगी , मेरा बुथ कोरोना मुक्त अभियान -- रूपेश साहू

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चलाएगी , मेरा बुथ कोरोना मुक्त अभियान -- रूपेश साहू
           ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजिम फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, प्रथम पंचायत मंत्री एवं विधायक माननीय अमितेश शुक्ल जी के मार्गदर्शन में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मेरा बुथ कोरोना मुक्त अभियान का प्रारंभ किया जाना है, जिस कार्यक्रम के दौरान फिंगेश्वर ब्लॉक में आने वाले समस्त बुथो में हमारे जोन सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करते हुए घर घर पहुंच कर निम्न चार बिंदुओं पर कार्य करेंगे
18 प्लस वाले लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना एवं कितने व्यक्ति को वैक्सीन लग चुका है इनकी जानकारी चिन्हांकित करना, वैक्सीन लगवाने में कोई परेशानी हो रही हों तो कारण जानना।
 बुथ में कितने कोरोना पेशेंट हैं इनकी जानकारी लेना एवं उनको दवाई मिल रही है या नहीं और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है या नहीं यह सुनिश्चित करना
 बूथ में कितने ऐसे लोग हैं जिसे सर्दी खांसी बुखार है या फिर कोरोना जैसी कोई लक्षण है तो उसे कोरोना टेस्ट कराने के लिए प्रेरित करना एवं उसका सहयोग करना।
 अति गरीब एवं रोजमर्रा के जीवन यापन करने वाले परिवारों के घरों में लॉकडाउन के चलते कोई परेशानी तो नहीं हो रही है और अगर हो रही हो तो उसे यथासंभव मदद पहुंचाने का कार्य करना।
ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी जोन अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपने अपने बूथ सेक्टर एवं जोन में कार्य कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article