-->
साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल---बालेश्वर विश्वकर्मा संभागीय  ब्यूरो चीफ जबलपुर की नियुक्ति---

साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल---बालेश्वर विश्वकर्मा संभागीय ब्यूरो चीफ जबलपुर की नियुक्ति---

साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल---बालेश्वर विश्वकर्मा संभागीय  ब्यूरो चीफ , जबलपुर की नियुक्ति---

   मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। समाज में मीडिया की भूमिका संवादवहन की होती है।वह समाज के विभिन्न वर्गों, सत्ता केन्द्रों,व्यक्तियों और संस्थाओं के बीच पुल का कार्य करता है। है।किसी भी देश की उन्नति व प्रगति में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान होता है।अगर मैं कहूँ कि मीडिया समाज का निर्माण व पुनर्निर्माण करता है, तो यह गलत नहीं होगा। साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल के मुख्य संस्थापक श्री चुन्नुलाल बंजारे जी ने श्री बालेश्वर विश्वकर्मा को सर्वेश विश्वकर्मा जी अतिरिक्त राज्य प्रभारी मध्यप्रदेश व साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल के विधिक सलाहकार की अनुशंसा पर सर्वसहमति से जबलपुर संभाग का संभागीय चीफ ब्यूरो नियुक्त किया है |
     मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के मूल निवासी श्री बालेश्वर विश्वकर्मा कॉमर्स विषय से स्नातक(प्रतिष्ठा) व प्रबंधन में एमबीए स्नातकोत्तर की पढाई भी पूरी की है वही इनका लक्ष्य सामाजिक समस्याओं को प्रशासन से अवगत कराना ,समाज में पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ ही निशुल्क संवैधानिक और विधिक जानकारी देना है और जिससे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकता है |
    मीडिया के प्रति सर्वेश विश्वकर्मा जी अतिरिक्त राज्य प्रभारी मध्यप्रदेश व साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल के विधिक सलाहकार ने कहा है कि----
‘’शक्ति का तू स्रोत है, वाणी में तेरी ओज है
लोक के इस तंत्र का तू एक महान स्तंभ है
भूल अपने स्वार्थ को फिर देश का निर्माण कर
मनुज के मन में नया फिर से तू ही विश्वास भर।‘’
    वैज्ञानिक सोच पर आधारित साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल का मुख्य लक्ष्य जंहा समाज की कुरीतियों को दूर करके सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े व जनजातीय समाज को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के साथ ही सभी का कल्याण करना है वहीँ दूसरी ओर समाज के लोगो को अपने मौलिक अधिकारों व मूल कर्तव्यों के साथ ही कुछ आवश्यक क़ानूनी जानकारी से भी अवगत कराना है | 
       साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल के मुख्य संस्थापक श्री चुन्नुलाल बंजारे जी के साथ साथ मध्यप्रदेश प्रभारी श्री बी एल द्विवेदी जी, अतिरिक्त प्रभारी व लीगल एडवाइजर श्री सर्वेश विश्वकर्मा जी ने श्री बालेश्वर विश्वकर्मा के साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल में जबलपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किये जाने पर अत्यंत खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनायें भी प्रेषित करते हुए कहा है कि मीडिया समाज में सकारात्मक भूमिका अदा करता है जिससे किसी भी व्यक्ति, संस्था, समूह और देश आदि को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया के जरिए ऐसे कई विकासात्मक कार्य हुए हैं जिनसे कि लोकतंत्र को समृद्ध बनाने का काम हुआ है जिससे किसी भी देश की एकता, अखंडता, पंथनिरपेक्षता, समाजवादी गुणों में अभिवृद्धि हुई है|      
 वहीँ आशीष पाण्डेय जी नेशनल प्रभारी-भारत,सिंगरौली जिले के चीफ ब्यूरो श्री रविंद्रनाथ वर्मा जी, मुख्य रिपोर्टर् शिव बहोर जी, पंकज साहू जी, प्रताप विश्वकर्मा जी ने जबलपुर में संभागीय कार्यालय खुलने से हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल में भी महाकौशल क्षेत्र के समाचार शामिल होने से आम जनता व प्रशासन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा |
 ----मुख्य संस्थापक साइंसवाणी न्यूज़ चैनेल--श्री चुन्नुलाल बंजारे जी
 ----सर्वेश विश्वकर्मा--अतिरिक्त राज्य प्रभारी मध्यप्रदेश व विधिक सलाहकार

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article