*कोरबा - टूलकिट मामले पर आज भाजपा ने किया जिले की सभी पुलिस थाना-चौकियों के सामने धरना प्रदर्शन*
24 मई 2021
*कोरबा - टूलकिट मामले पर आज भाजपा ने किया जिले की सभी पुलिस थाना-चौकियों के सामने धरना प्रदर्शन*
*कोरबा ..*
पिछले दिनों भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, कांग्रेस के देशविरोधी चरित्र का पर्दाफ़ाश करते हुए कांग्रेस का बनाया हुआ टूलकिट मीडिया के सामने लेकर आये थे ।
जिसके बाद पूरे देश में कांग्रेस के विरोध में एक लहर सी उठी और कांग्रेस के विरोध में लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली ।
छत्तीसगढ़ राज्य में भी लाखों कार्यकर्ताओ के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा ट्विटर पर टिप्पणी की गई । लेकिन लोकतंत्र की हत्यारी भूपेश बघेल की सरकार द्वारा अभिव्यक्ति की आज़ादी का दमन करते हुए गैर जमानती धाराओं में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करवाया गया।
21 मई को पूरे प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक लाखो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने "#भूपेश_हमे_भी_करो_गिरफ्तार" की तख्तियां लिए अपने अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया ।
तत्पश्चात 22 मई को भाजपा के 5 पदाधिकारियों द्वारा समस्त जिला मुख्यालयो में थाना व चौकीयो के सामने धरना दिया गया ।
आज 24 मई को इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले के समस्त थाना चौकियों में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 5-5 कार्यकर्ताओं ने धरना दिया । समस्त कार्यकर्ताओं ने मैं भी हूं डॉक्टर रमन हमें भी करो गिरफ्तार के नारों के साथ अपनी गिरफ्तारी की मांग की ।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोरबा के समस्त थाना-चौकियों में धरना देने वाले 5-5 लोगो के नामतय किये गए थे । आज कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए थाना-चौकियों तक पहुंचे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इन्होंने प्रदेश सरकार के अराजकता के विरोध में धरना देकर अपनी भी गिरफ्तारी की मांग की ।
आज जिले में धरना देने वाले 5-5 पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार है -
बाल्को थाना
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य-- विकास महतो,जिला उपाध्यक्ष-आलोक सिंह,मंडल अध्यक्ष-शिवबालक सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष-हितानंद अग्रवाल, पूर्व एल्डरमेन-सत्येन्द्र दुबे,पार्षद/महामन्त्री-लुकेश्वर चौहान,महामन्त्री- शैलेन्द्र सिंह,आलोक सिंह,मोहम्मद हुसैन,दिलीप सिंह ,सैदर खान,सत्येन्द्र तिवारी,रजत खूंटे, महिला मोर्चा-अर्चना,रुनिझा,विवेक मिश्रा,
साइंस वाणी न्यज
बाल कृष्णरायसागर