विश्रामपुरी अस्पताल एवं पत्रकार का मुद्दा सर्व आदिवासी समाज ने उठाकर जांच कार्यवाही की मांग की है - सोनसाय मरकाम एवं लक्ष्मीनाथ मरकाम*
25 मई 2021
*विश्रामपुरी अस्पताल एवं पत्रकार का मुद्दा सर्व आदिवासी समाज ने उठाकर जांच कार्यवाही की मांग की है - सोनसाय मरकाम एवं लक्ष्मीनाथ मरकाम*
*आज दुबारा समाज बैठक विश्रामपुरी में*
साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट
विश्रामपुरी/केशकाल। दिनांक 24 मार्च 2021 दिन सोमवार समय 12ः00 बजे गोण्डवाना सामुदायिक भवन विश्रामपुरी में सर्व आदिवासी समाज विकासखंड बडेराजपुर विश्रामपुरी में तिरूमाल सोनसाय मरकाम की अध्यक्षता में सर्व आदिवासी समाज का विशेष बैठक आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्ष महोदय सर्व आदिवासी समाज बडेराजपुर के नाम से आवेदन दिनांक 21 मई 2021 को आवेदक कुमारी प्रियंका भोयर स्टाफ नर्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी के संबंध में समाज के द्वारा चर्चा करते हुए आवेदन के अनुसार संबंधित आवेदक को पुछ ताच किया गया जिसमें आवेदक पत्र के अनुसार अपना बयान निष्पक्ष रुप से बयान दिया कि प्रकाश नाग मीडिया आई.बी.सी.-24 के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में कुमारी प्रियंका भोयर स्टाफ नर्स के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जाती सूचक गाली गलौज किया जाना बताया गया । जिसकी अधिक जानकारी लेने सर्व आदिवासी समाज के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी के संबंधित अधिकारी एवं स्टाफ से जांच करने सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र विश्रामपुरी में गए । तो सभी स्टाफ एक ही स्वर में अभद्र व्यवहार एवं जाति सूचक गाली गलौज करना सही है कहते हुए अपनी जानकारी दिए और बताया गया कि प्रकाश नाग के खिलाफ स्टाफ एवं प्रियंका भोयर के द्वारा थाना विश्रामपुरी में शिकायत पत्र दिनांक 19 मई 2021 को दिया गया है बताया गया। उक्त शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में सर्व आदिवासी समाज बडेराजपुर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा ।
नोट - इस मामले को लेकर प्रार्थी को किसी के द्वारा भी दबाव डालकर मामला को दबाने का प्रयास करेगा तो उस व्यक्ति के ऊपर समाज कार्यवाही करने में मजबूर होगा। आई.बी.सी. समूह से निवेदन है ऐसे विवादित व्यक्ति को अपने संवाददाता से हटाए और निष्पक्ष व्यक्ति को अपना संवाददाता बनाए यह हम सभी समाज के लोग निवेदन करते है, यह प्रस्ताव सर्व आदिवासी समाज ब्लाक बड़े राजपुर के द्वारा सर्व समिति से लिया गया है। साथ ही समाज प्रमुख अध्यक्ष सोनसिंह मरकाम व सचिव लक्ष्मीनाथ मरकाम ने अपनी जानकारी में बताया है, कि बैठक में उपस्थित समाज प्रमुखों के साथ उपरोक्त विषयों पर सविस्तार आपसी चर्चा उपरांत विचार विमर्श के बाद सभी लोगों के आपसी सहमति से प्रस्ताव पारित कर मीडिया एवं अधिकारियों को प्रेषित किया गया, उपरोक्त विषयों को लेकर दिनांक 24 मई 2021 को गोडवाना भवन विश्रामपुरी में सर्व आदिवासी समाज से जूडे लोगों के एक आवश्यक बैठक समाज के अध्यक्ष सोनसिंह मरकाम का अध्यक्षता में होने के साथ बैठक के बाद चर्चा उपरांत प्रस्ताव आगामी कार्य योजना के बारे में जारी होने का जानकारी समाज अध्यक्ष सोनसिंह मरकाम ने उनके मोबाईल संदेश में बताया है।
संलग्न फाटो:- पारित प्रस्ताव कापी एवं सोनसिंह मरकाम अध्यक्ष व लक्ष्मीनाथ मरकाम सचिव।