छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की गति में आई कमी ,वही मौत के आकड़ो में भी गिरावट पाई गई-*
24 मई 2021
*छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की गति में आई कमी ,वही मौत के आकड़ो में भी गिरावट पाई गई-*
छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी दिख रही है।वही मौत के आकड़ो में भी कमी दर्ज की गई है।सोमवार के मेडिकल बुलेटिन से प्राप्त आकड़ो के अनुसार प्रदेश मे 4209 नए संक्रमित मरीज़ो की पहचान की गई है।वही संक्रमित मरीजों की मौत 60 लोगों की हुई है।प्रदेश में 8 हजार685 मरीज इलाज के उपरांत ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।74 हजार 584 कुल टेस्ट किए गए। अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या9 लाख53 हजार 209 हो गई है।जबकि अब तक 8 लाख 79 हजार 625 मरीज स्वास्थ्य हो चुके हैं।लेकिन अभी भी 60 हजार 938 मरीज एक्टिव मरीज है।जिसका उपचार अभी भी जारी हैं।वही अब तक 12 हजार 646 मरीजों की मौत हो चुकी हैं ।संक्रमित मरीजों की जिलेवार संख्या दुर्ग में 95,रायपुर में 175,धमतरी में 134,बलौदाबाजार में 222,महासमुंद में 104,गरियाबंद 86,बिलासपुर में 119,रायगढ़ में 357,कोरबा में 184,जांजगीर चांपा में 227,मुंगेली में 125,सरगुजा में 334,कोरिया में 423,सुरजपुर में 328,बलरामपुर में 303,जशपुर में 223,बस्तर में 120 रही है।मौत का आज सबसे ज्यादा आकड़ा रायगढ़ में रहा है।रायगढ़ में 9 लोगों की मौत हुई है।वही दुर्ग में 5,रायपुर में 5,बलौदाबाजार में 6,बिलासपुर में 5,महासमुंद में 4 ,जांजगीर चांपा में 6 ,सूरजपुर में 4,कोरबा में 4 मौतें हुई है।
●गौतम बोन्दरे( प्रेस रिपोर्टर, साइंस वाणी बिलासपुर )