छत्तीसगढ़ योग विकास एवं जनकल्याण समिति का विस्तार*
12 मई 2021
*छत्तीसगढ़ योग विकास एवं जनकल्याण समिति का विस्तार*
बसना: -छत्तीसगढ़ प्रदेश में योग जागरूकता को लेकर छत्तीसगढ़ योग विकास एवं कल्याण समिति द्वारा संरक्षक सी वी रमन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ युवराज श्रीवास्तव जी को संरक्षक नियुक्त किया गया है।संरक्षक बनाए जाने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन में सभी जिले में योग को लेकर सकारात्मक प्रयास होने और एवं लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रम संपादित होने की बात कही है।
वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भी गठन किया गया।जिसमे बलौदाबाजार जिले से भागवत साहू,महासमुंद से प्रेमचंद साव,कबीरधाम से हरिराम साहू,दुर्ग भिलाई से प्रतिभा त्रिपाठी,जशपुर से प्रेम सागर यादव,सरगुजा से तुलेश्वर यादव,बिलासपुर से आसुतोष कुर्रे,कोरबा से वैभव राजवाड़े,कोरिया से अपर्णा मिश्रा,रायगढ़ से गुलशन खम्हारी,सूरजपुर से रामसागर कुशवाहा,गरियाबंद से लुकेश्वर प्रधान,रायपुर से गोपाल साहू,जांजगीर से हीरा लाल नारंगे,बेमेतरा से देवदत्त शर्मा जी को नियुक्त किया गया।प्रदेशाध्यक्ष डिजेन्द्र कुर्रे ने बताया कि योग हमारी प्राचीन एवं भारतीय संस्कृति का प्रतीक है तथा पूर्व भारतीय इतिहास में योग का एक विशेष महत्व है तथा ऋषि-मुनियों एवं संतों ने योग की जो पद्धति प्रारंभ कि आज पूरा विश्व योग को लेकर जागरुक है, एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ योग विकास एवं कल्याण समिति के माध्यम से आने वाले दिनों में सभी शहरों में योग जागरुकता को लेकर अभियान चलाया जाएगा तथा समिति के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम कर लोगों को एकत्रित कर जोड़ा जाएगा।
उपाध्यक्ष अमित राठौर ने बताया कि हम नियमित रूप से यदि योग करते रहे तो हमारा शरीर स्वस्थ रहता है तथा योग सारी बीमारियों को दूर भगाता है अतः हमें प्रतिदिन एक निश्चित समय के लिए योग अवश्य करना चाहिए।सचिव रोहित शर्मा एवं कोषाध्यक्ष शांतम कश्यप ने सभी जिले के योग से जुड़े लोगों को छत्तीसगढ़ योग विकास एवं कल्याण समिति से जुड़कर योग की इस जागरूकता कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया है।