-->
समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ब्लॉक आरंग जिला रायपुर छत्तीसगढ़

समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ब्लॉक आरंग जिला रायपुर छत्तीसगढ़


समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ब्लॉक आरंग जिला रायपुर छत्तीसगढ़
केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में वर्गवार भुगतान की नई योजना बनाई गई है जिसके तहत 1 अप्रैल 2021 से "अदर" वर्ग के अलावा एससी एसटी वर्ग को मजदूरी भुगतान नहीं हो रहा है, भारत सरकार द्वारा बनाई गई इस नई योजना की जानकारी कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत आरंग के पत्र क्रमांक 58 एमजी/नरेगा./जपं./2021 आरंग दिनांक 06/05/2021 के द्वारा प्राप्त हुआ जिसमें कहा गया है कि  भारत सरकार  ने मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी भुगतान की नई व्यवस्था की है जिसमें वर्गवार (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य) के लिए अलग-अलग बैंक खाते खोले जा कर भुगतान किए जाने की व्यवस्था किया गया है।
एवं यह भी जानकारी प्राप्त हुआ कि वर्गवार अलग-अलग FTO एक ही समय में कर दिया जाता है
एवं चाह कर भी इसे आगे पीछे नहीं किया जा सकता।
जिसके पश्चात आज दिनांक 11 मई 2021 तक SC-ST वर्ग का नरेगा के तहत मजदूरी भुगतान रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नहीं किया गया है।
 "OTHER" केटेगरी का भुगतान 30 अप्रैल एवं 1 मई तक कर दिया गया है
1 महीने के लॉक डाउन की विपरीत परिस्थिति में जनता आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और इस दौरान मनरेगा में एक साथ कार्य होने, एक साथ मास्टर रोल बनने के बावजूद एससी एसटी वर्ग के भुगतान को लंबित कर घोरअन्याय व प्रताड़ित करने का कार्य केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है,

 जिसकी जानकारी जिला सीओ को फोन के माध्यम से देने पर यह कहा गया कि यह केंद्र सरकार के द्वारा बदला गया नियम है इसमें हम कुछ नहीं कर सकते यदि आप पत्र देते हैं तो हम केंद्र सरकार को प्रेषित कर सकते हैं जिसके पश्चात 
1 मुख्य सचिव महोदय केंद्रीय सचिवालय भारत सरकार नई दिल्ली भारत 

2 श्रीमान प्रमुख सचिव महोदय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार केंद्रीय सचिवालय नई दिल्ली भारत 

3 श्रीमान मुख्य सचिव महोदय महानदी भवन छत्तीसगढ़ शासन नया रायपुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ 

4 श्रीमान प्रमुख विधि विधायी सचिव महोदय महानदी भवन छत्तीसगढ़ शासन रायपुर जिला रायपुर 

5 श्रीमान प्रमुख सचिव महोदय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन छत्तीसगढ़ शासन रायपुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़
 को 
द्वारा:-  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर को व्हाट्सएप के माध्यम से पत्र प्रेषित किया गया।

जिसमे
 (1) वर्गवार खाता को ले जाकर मजदूरी भुगतान का असंवैधानिक नियम को तत्काल निरस्त कर सभी को एक मजदूर वर्ग मानकर एक साथ कार्य के अनुसार भुगतान करने,
एवं (2) बकाया एससी एसटी वर्ग के भुगतान को तत्काल खातों में वितरण करने के साथ (3) जिस किसी अधिकारी या मंत्री ने यह असंवैधानिक नियम बनाया या आदेश जारी किया होगा उसके विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत एवं अन्य सामान्य धाराओं के तहत कार्यवाही करने का मांग किया गया है।
दिनांक 11/05/2021
आवेदक
 गजेंद्र सिंह कोसले एवं साथी
ग्राम सोनपैरी पोस्ट लखोली तहसील आरंग जिला रायपुर छत्तीसगढ़
मो. 9977238787

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article