नेवरा थाना पुलिस ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास राहगीरों को मास्क बांट कर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया
25 मई 2021
नेवरा थाना पुलिस ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास राहगीरों को मास्क बांट कर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया
नेवरा पुलिस के जवान मास्क का वितरण करते हुए
तिल्दा नेवरा। कोरोना संक्रमण से नियंत्रण व रोकथाम के लिए नेवरा पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत नेवरा पुलिस ने आम लोगों को मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए आज से 3 दिनों तक मास्क जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। नेवरा थाना प्रभारी शरद चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर राहगीरों को मास्क वितरण कर मास्क के प्रति जागरूक किया।
नेवरा थाना प्रभारी शरद चंद्रा इस दौरान मास्क वितरण करते हुए आमजनों को समझाइश भी देते रहे कि बेवजह न घूमे, सामाजिक दूरी का पालन करें, भीड़ भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें हो सके तो घर में ही रहे। साथ सेनेटाइजर का प्रयोग करे साथ ही हमेशा मास्क लगाकर रखने की बातें कही।
उन्होंने इस दौरान रुमाल व गमछा बांधकर घूमने वाले लोगों को भी समझाया कि सबसे पहले मास्क ही लगावे। थाना प्रभारी ने बताया कि आज से 3 दिनो तक मास्क वितरण कर लोगों को मास्क के प्रति जागरूक किया जा रहा है इसके बाद बिना मास्क पहनकर घूमने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
नेवरा पुलिस द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर थाना प्रभारी शरद चंद्रा के साथ एस आई सुरेश विक्रांत, हीरेन्द्र वर्मा, सहित अन्य पुलिस स्टॉफ उपस्थित थे।