CM केजरीवाल ने 18+ का वैक्सीनेशन बंद करने का लिया फैसला, बोले- नही है वैक्सीन, जावड़ेकर का जवाब, कहा- बंद करें बहानेबाजी*
22 मई 2021
*CM केजरीवाल ने 18+ का वैक्सीनेशन बंद करने का लिया फैसला, बोले- नही है वैक्सीन, जावड़ेकर का जवाब, कहा- बंद करें बहानेबाजी*
रिपोर्टर -सुरेश चंद विश्वकर्मा रीवा
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार को कठघरे में खड़े करते आए हैं. अब उन्होंने कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण दिल्ली में कल से 18+ आयु वर्ग का वैक्सीनेशन बंद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि टीके का भंडार खत्म होने के कारण 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण को रोकना पड़ेगा. अब दिल्ली में युवाओं को वैक्सीन नहीं लग पाएगी.
इस पर सरकार ने केजरीवाल पर पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री वैक्सीनेशन पर राजनीति कर रहे हैं. वे बार-बार वैक्सीन की मांग कर रहे हैं. उन्होंने जानकारी दी कि कल ही दिल्ली में वैक्सीन की 50 लाख खुराक की आपूर्ति की गई है. खुद केजरीवाल ने इन आंकड़ों के साथ बयान दिया है. जबकि आने वाले दिनों में और भी खुराक दिल्ली को दी जाने वाली हैं.
जावड़ेकर ने कहा कि-मैं केजरीवाल से पूछना चाह रहा हूं कि आखिर ये 50 लाख वैक्सीन की खुराक आई कहां से? उन्होंने कहा कि केजरीवाल को बहाने बनाना बंद करना चाहिए. देश में 20 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं, जो केंद्र की ओर से ही दी गई हैं. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने साल के अंत तक सभी वयस्कों के टीकाकरण की योजना भी बना ली है.