कोरोना से जंग जीतने के लिए बेहतर दवा DRDOकी विकसित एंटी कोविड दवा 2 DG लांच हुई*
17 मई 2021
*कोरोना से जंग जीतने के लिए बेहतर दवा DRDOकी विकसित एंटी कोविड दवा 2 DG लांच हुई*
नई दिल्ली:काफी दिनों के प्रतीक्षा के बाद डीआरडीओ 2DG की कोविड 19 रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) को लांच कर दिया गया है।आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। इस दवा के आने के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यह दवा मील का पत्थर साबित हो सकता है।डीआरडीओ के डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया, "किसी भी टिशू या वायरस के ग्रोथ के लिए ग्लूकोज़ का होना बहुत जरूरी होता है. लेकिन अगर उसे ग्लूकोज़ नहीं मिलता तो उसके मरने की उम्मीद बढ़ जाती है. इसी को हमने मिमिक करके ऐसा किया कि ग्लूकोज़ का एनालॉग बनाया. वायरस इसे ग्लूकोज़ समझ कर खाने की कोशिश करेगा, लेकिन ये ग्लूकोज़ नहीं है, इस वजह से वायरस की मौत हो जाएगी. यही इस दवाई का बेसिक प्रिंसिपल है."
2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) को लांच कर दिया गया है। इस दवा के आने के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यह दवा मील का पत्थर साबित हो सकता है।डीआरडीओ के डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया, "किसी भी टिशू या वायरस के ग्रोथ के लिए ग्लूकोज़ का होना बहुत जरूरी होता है. लेकिन अगर उसे ग्लूकोज़ नहीं मिलता तो उसके मरने की उम्मीद बढ़ जाती है. इसी को हमने मिमिक करके ऐसा किया कि ग्लूकोज़ का एनालॉग बनाया. वायरस इसे ग्लूकोज़ समझ कर खाने की कोशिश करेगा, लेकिन ये ग्लूकोज़ नहीं होगा । लंबे इंतजार के बाद आखिरकार डीआरडीओ ने अपनी कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी को लांच कर दिया है। इस दवा के शुरू होने व प्रयोग और होने के साथ ही कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक मजबूत शस्त्र डॉक्टरों के हाथ लग गया है। आज डीआरडीओ की ओर से तैयार की गई एंटी कोविड-19 दवा की पहली बैच जारी कर दी गई है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यह दवा मील का पत्थर साबित हो सकती है।
न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज द्वारा एंटी-कोविड दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज को हैदराबाद स्थित डॉक्टर रेड्डी लैब के साथ मिलकर यह दवा पावडर के रूप में है, जिसके एक सैशे को पानी में घोलकर मरीज को पीने के लिए दिया जाता है। डीआरडीओ का दावा है कि ग्लूकोज़ पर आधारित इस 2-डीजी दवा के सेवन से कोरोना मरीजों को ऑक्सजीन पर ज्यादा निर्भर नहीं होना पड़ेगा। साथ ही वे जल्दी ठीक हो सकेंगे।DRDO ने यह भी दावा किया है कि परीक्षण के दौरान जिन कोरोना मरीजों को ये दवाई दी गई थी, उनकी RTPCR रिपोर्ट जल्द निगेटिव आई है।हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीज हो या गंभीर मरीज हो सभी को यह दवाई दी जा सकेगी।बच्चो के लिए भी यह दवा उपयोगी सिद्ध होगी। इसलिए पूरे देश के हर यह दवा जल्द ही आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
गौतम बोंदरे(प्रेस रिपोर्टर )