कटघोरा: रलिया क्लस्टर में SDM का ताबड़तोड़ दौरा.. दर्री, छिंदपुर में पॉजिटिव मरीजो से की बातचीत, जाना हालचाल.. मितानिन, पटवारी और निगरानी दल से जुटाई जानकारी.
14 मई 2021
कटघोरा: रलिया क्लस्टर में SDM का ताबड़तोड़ दौरा.. दर्री, छिंदपुर में पॉजिटिव मरीजो से की बातचीत, जाना हालचाल.. मितानिन, पटवारी और निगरानी दल से जुटाई जानकारी.
*छग/कोरबा/कटघोरा:* जिला कलेक्टर कोरबा श्रीमती किरण कौशल के निर्देशन पर गुरुवार को कटघोरा की अनुविभागीय दंडाधिकारी सूर्यकिरण तिवारी और उनकी पूरी टीम खंड के रलिया क्लस्टर के दौरे पर थी. एसडीएम की टीम ने क्लस्टर के आधे दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया और कोरोना उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति के साथ अलग अलग दलों के कामकाज की समीक्षा भी की. एसडीएम ने इस दौरान सीधे कोरोना से पॉजिटिव मरीजो से भी बातचीत की और उनसे स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां हासिल की.
एसडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने रलिया क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रलिया, नवापारा, मुढाली, छिंदपुर, दर्री , मलगांव के सरपंच, सचिव, मितानीन, मितानीन ट्रेनर ,कलस्टर प्रभारी, एक्टिव सर्विलेंस के सदस्य, संकुल प्रभारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, बीईओ, सीईओ, महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ, सुपरवाईजर, आरएईओ, खाद्य निरीक्षक, सहायक खाद्य अधिकारी सभी अधिकारी-कर्मचारियों से ग्राम रलिया में बैठक करते हुए विस्तार से चर्चा की सौर जरूरी दिशानिर्देश दिए.
एसडीएम ने अलग अलग दलों से क्षेत्र में कोरोना रोकथाम के संबंध में कोरोना जांच, आइसोलेशन, डोर टू डोर सर्वे, संदिग्ध मरीजो की पहचान, उन्हें प्रोफाइएक्सिस दवाओं का वितरण, होम आइसोलेटेड मरीजो को ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर का वितरण और टीकाकरण आदि की जानकारी ली.
एसडीएम इसके पश्चात सीधे कंटेनमेंट जोन घोषित छिंदपुर और दर्री ग्राम पंचायत पहुंची. यहां वे अलग-अलग पॉजिटिव मरीजो के घर पहुंची और संक्रमित मरीजो से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना. इसके साथ ही भिलाईबाजार के वैक्सिनेशन सेंटर का अवलोकन करते हुए टीकाकरण स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिस्चित करने के भी निर्देश दिए. एसडीएम के साथ इस मौके पर राजस्व, कटघोरा ब्लॉक के अधिकारी व अन्य विभागों के प्रमुख मौजूद थे.
साइंस वाणी न्यूज़ कोरबा
बालकृष्ण राय सागर