-->
मोदी सरकार के 7 साल पर कांग्रेस का पलटवार कहा देश के लिए हानिकारक है मोदी सरकार........

मोदी सरकार के 7 साल पर कांग्रेस का पलटवार कहा देश के लिए हानिकारक है मोदी सरकार........

 मोदी सरकार के 7 साल पर कांग्रेस का पलटवार कहा देश के लिए हानिकारक है मोदी सरकार........

 *साइंस वाणी न्यूज से* 

 *जिला ब्यूरो चीफ* *गणेशदत्त* *राजू तिवारी की* *रिपोर्ट* 



मस्तुरीः केंद्र की मोदी सरकार के सात साल पूरे हो गए हैं.इस पर केंद्र सरकार और बीजेपी उपलब्धियां गिना रही है. जबकि कांग्रेस का कहना है मोदी सरकार देश के लिए हानिकारक है मस्तुरी के पूर्व कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के नवीन अध्यक्ष नागेंद्र राय जी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कहा कि मोदी सरकार ने सात साल मे अनगिनत घाव दिए हैं जो नासुर बन गया है।

पूर्व विधायक दिलीप लहरिया जी ने बताया कि महगाई आज सब देख रहे हैं जब हमारी सरकार थी तब बहुत कम दामों में पेट्रोल डीजल मिलते थे आज इसकी दाम 100/ से ऊपर है.महगाई चरण सिमा पर है।ऊन्होने कहा कि युवाओं के साथ धोखा दिया गया मोदी सरकार द्वारा 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात किया गया आजतक नौकरी का अतापता नही बल्कि उल्टा मोदी सरकार द्वारा फेक्ट्री, कंपनी मे छटनी कर नौकरी से निकाल दिया गया।15 लाख खाते में डालेंगे बोलकर झुठा आश्वासन दिया गया, साथ साथ कोरोना काल समय मे मोदी सरकार द्वारा कही थाली बजवाए घंटी बजाया और लोगों को गुमराह किया।अंततः स्थिति ऐसी बनी लाखों लोगों की जान चली गई।

वैक्सीन की जो कमी है ग्लोबल टेंडल के लिए राज्यों पर दबाव बना रहा है जबकि ए जो वैक्सीन की जो समस्या है वो केंद्र सरकार की है कुलमिलाकर ए जो मोदी सरकार की सात साल पुरी तरह फैल है।

मीडिया के माध्यम से विधायक जी ने कहा कि हमारे प्रदेश में माननीय भुपेश बघेल कि सरकार ने कम समय में बढिय़ा व्ववस्था बनाकर हमारे छत्तीसगढ़ राज्य को सुरक्षित रखा ए बहुत ही सराहनीय है हम ऊनका हृदय से आभार व्यक्त करते है।और ऊन्होने कहा कि मै एक मांग रखना चाहूंगा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में बहुमत है तो सरकार उनका ही होना है तो भारतीय जनता पार्टी की किसी कार्यकर्ता नेता मे एक हिम्मत होने चाहिए कि मोदी सरकार को बदलकर दुसरा प्रधानमंत्री तय करें मोदी सरकार अनपढ़ से भी अनपढ़ है हर चीज मे वो फेल है।आज जो देश हमारा सजधज कर तैयार था 70 सालों में ऊन्होने जब से बैठा 70 साल पीछे हमारा देश हो गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय जी कहा कि सात सालों में हमने क्या खोया और क्या पाया...कमर तोड़ महगाई की मार चारों तरफ हाहाकार एकतरफ कोरोना महामारी दूसरी तरफ मोदी निर्मित महगाई.

आज से 2555 दिन पहले26 मई 2014 को विकास और काले धन के नाम से देश का बागडोर संभाला उसके बाद इन्होंने न तो विकास किया और न ही कालाधन आया देश में बल्कि इनके द्वारा नोटबंदी किया गया जिस नोटबंदी के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हुई।

99.3/प्रतिशत जो पुराने नोट थे बैंकों में चले गए लेकिन कालाधन के नाम से कुछ नहीं बचा इससे देश का केवल आर्थिक ढांचा खराब हुआ।उसके बाद इन्होंने ने किसानों के लिए बोला कि फसल का दुगना जो लागत है उसका लाभ देंगे ये किसान विरोधी जो चीजें लाएं महगाई जो सरसों तेल 50/ रुपये हुआ करता था 200/रूपये तक पार कर गया ,किसानोंपर अहंकारी सत्ता का प्रहार इतिहास की पहली सरकार है जो किसानों से उनकी आजीविका छीनकर पूजीपतियों का खजाना भर रही है।

हमारे देश मे महामारी की मार,निकम्मी व नाकारा सरकार कोरोना महामारी के कुप्रबंधन के चलते देश के लाखों लोग ने दम तोड दिया कोरोना महामारी ने गांव, कस्बों और शहरों मे लाखो लोगों के परिवार को छीन लिया पर मोदी सरकार दूसरे राज्यों में जाके चुनाव का जो बिगुल बजा रहे है ,लाखों की भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं, और जिस समय महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उ.प्र.,बिहार आदि राज्यों मे विकट संकट चल रहा था लोग त्राहि त्राहि मर रहे थे उस समय ए निर्मोही मोदी सरकार उस समय वहां ताली बजा रहे थे ,भाषण दे रहे थे।हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी को आमलोगों से कोई सारोकार नहीं है ये केवल पूंजिपतियों के लिए देश में 18लाख 34हजार 656 करोड़ रूपया पूंजिपतियों को लोन दिया गया और उस लोन मे 18 हजार56 करोड़ रुपए उनको छुट दिया गया जो विश्व का आश्चर्य जनक चीज होने जा रहा है।जिससे लोन देने के बाद ब्याज दिया जाता है,और हमारे देश का प्रधानमंत्री उसमें देश का जो 9.3/प्रतिशत छुट दिए जो सीधा सीधा बैंकों का कमर टुट गया कई बैंक दिवालिया के स्थिति में है।

ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय जी ने कहा कि हम देख रहे है केवल और केवल पूंजिपतियों का गुणगान कर रहे हैं जैसे हमारे देश में पहले डकैत हुआ करते थे पूंजिपतियों को लुटकर गरीबों में बांटते थे,ये ऐसे प्रधानमंत्री है जो गरीबोँ को लुटकर पूंजिपतियों को बढावा दे रहे हैं, और देश मे क्या हो रहा है इन चीजों से इनकों को मतलब नही केवल पूंजिपति व्वस्था लादना चाह रहे हैं।

मोदी सरकार हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई सात साल मे 13 करोड़ लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड रहा है जो पहले नौकरी में थे निकाल दिया गया मात्र इनके कार्याकाल में 72 हजार लोगों को नौकरी दिया गया है। 13 करोड़ लोगों को सरकारी और प्राईवेट नौकरी से निकाला गया है।किसान की हितों मे बाताया कि किसान सम्मान की कोई राशि किसानों को नही मिला केवल हवाहवाई है।किसानों के हित के लिए राज्य सरकार मे जागरूकता है वो किसानों के हर तरह मदद के लिए तैयार है अभी अभी जो धान का बाकी राशि था भूपेश बघेल सरकार द्वारा लोगों को दिया गया है जिससे बहुत बडी राहत किसानों को मिला।जिसके लिए मै किसानों की सरकार भूपेश बघेल सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ।

और अंत मे मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि गरीब व मध्यम वर्ग पर मार,गरीब की बजाय मोदी सरकार ने गरीबों पर वार किया है।सात सालों में मे हमने सिर्फ नफरत, नोटबंदी, जीएसटी की माया यह भारत के प्रधानमंत्री के संस्कृति, संस्कार नही हो सकते।

 *प्रेस कॉन्फ्रेंस में मस्तुरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय जी,जिला कांग्रेस सचिव टाकेश्वर पाटले जी,उदय भार्गव, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी व कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित पत्रकारगण साथी उपस्थित रहे।*

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article