एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष पिताम्बर नाग ने नगर पंचायत केशकाल के सुरडोगर में तेंदूपत्ता संग्राहकों को किया नगद राशि का भुगतान*
*एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष पिताम्बर नाग ने नगर पंचायत केशकाल के सुरडोगर में तेंदूपत्ता संग्राहकों को किया नगद राशि का भुगतान*
साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट
केशकाल:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मा.भूपेश बघेल जी द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहणकर्ताओं को नकद राशि भुगतान करने हेतु जारी किए गए आदेश का क्रियान्वयन करते हुए
आज दिन मंगलवार को कोण्डागाँव एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष पिताम्बर नाग ने केशकाल नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 सुरडोगर मे तेंदूपत्ता संग्रहणकर्ताओं को 1 लाख 6 हजार 840 रुपए की नगद राशि का भुगतान केशकाल समिति- फड़ सुरडोगर के द्वारा किया गया है ।
पिताम्बर नाग ने कहा की आज मेरा जन्मदिवस दिवस है और इस मौके पर माताओ के बीच पहुँच कर तेंदूपता का नगद राशि वितरण करने का मौका मिला जिसके लिए प्रबंधक समिति को धन्यवाद करता हु।
इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष राकेश कुंजाम, समिति प्रबंधक नंदकिशोर कुँवर, पोषक अधिकारी फूलबत्ती कड़ोपी,फड़ मुंशी अनिल कुंजाम,
व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
