-->
कोरोना वॉलिंटियर घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए कर रहे हैं जागरूक*

कोरोना वॉलिंटियर घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए कर रहे हैं जागरूक*

 *कोरोना वॉलिंटियर घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए कर रहे हैं जागरूक*


*पीला चावल देकर वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने का निमंत्रण*




उमरिया- जिले के गांव गांव में जन अभियान परिषद के कोरोना वालंटियर घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर उनको वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवाने का न्योता दे रहे हैं मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं मैं कोरोना वॉलिंटियर अभियान के तहत यह काम किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घर-घर जाकर पीला चावल देना यानि उनको शुभ काम के लिए न्योता देना जैसा ही है सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर उनको मांक से शरीर की दूरी बनाकर रखने व साबुन से बार-बार हाथ धोने की समझाइश दी जा रही है। युवाओं को ज्यादा नहीं समझाना पड़ रहा है विकासखंड पाली के कोरोना वॉलिंटियर हिमांशु तिवारी का कहना है कि अब युवा जागरुक हो गए हैं इनको ज्यादा नहीं समझाना पड़ रहा है गांव में लेकिन बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों को जरूर कुछ भ्रम है जिनको दूर करने में मशक्कत करनी पढ़ रही है। जिला समंवयक शिव शंकार शर्मा ने बताया कि सुबह से निकलती है टीम और करती हैं संवाद कोरोना वॉलिंटियर सुबह 8:00 बजे से अपने अपने घरों से निकल पड़ते हैं और हाथ में पीले चावल लेकर लोगों के घर दस्तक देना शुरू कर देते हैं लोगों को यह भी बताते हैं कि घर में अनावश्यक ना निकले क्योंकि कोरोना का खतरा टला नहीं है।इस अभियान में कोरोना वालंटियर हिमांशू तिवारी,राहुल चंद्रवंशी, पारस सिंह,नरेश प्रजापति,प्रेरणा तिवारी,लष्मी सिंह,योगेन्द्र सिंह,शनि बंजारे एवं सभी उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article