-->
आवास योजना की आस मे   हितग्राही

आवास योजना की आस मे हितग्राही

 *आवास योजना की आस मे   हितग्राही*

साइंस वाणी न्युज

जिला ब्युरो चीफ महासमुन्द

मोबाइल नंबर 6261834200                   


           ~बसना / प्रधानमंत्री  आवास योजना  यह योजना  माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की सबसे बेहतरीन  योजना रही और इस योजना  के तहत प्रत्येक गरीब परिवार तथा योग्य परिवार को लाभ मिला । जिससे अनेक  परिवार लाभान्वित हुए । लेकिन  कुछ समय से यह आवास  योजना गरिब वर्ग के  परिवार पर भारी पड़ा । आपको यह बता दे  इस वर्ष  प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम व द्वितीय  किस्त राशी मिलने की आस लगाकर  आधे अधुरे बने पड़े हैं किसी ने अपना पुराना मकान को तोड़कर द्वितीय  किस्त की आस के इंतजार मे  मजबूर वश झोपड़ी मे रहने को मजबूर हैं। इधर कोरोना वायरस महामारी व लाकडाउन के कारण  योजना का लाभ हितग्राहीयों को नही मिल पा रहा  है लेकिन अभी गरिब वर्ग के परिवारों के लिए  मकान आधा अधुरे होने के  कारण  वहां रहने की असुविधा भी हो रही है| बसना ब्लाक  के कई  ऐसे ग्रामीण अंचलो यह आम नजारा है उपर से अब जुन  माह  से मानसुन भी दस्तक दे  रही है अब जिनके आवास आधे अधुरे है तो बरसात मे  उनको परेशानी झेलनी पड़ सकती है  ।अब सिर्फ शासन से  उम्मीद बंधी हुई है ताकि यह योजना का लाभ हितग्राहीयों को जल्द मिले।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article