-->
धनोरा अस्पताल हेतु नवीन भवन समेत आवश्यक संसाधनों की मांग को लेकर शिवा नेताम ने विधायक को सौंपा ज्ञापन*

धनोरा अस्पताल हेतु नवीन भवन समेत आवश्यक संसाधनों की मांग को लेकर शिवा नेताम ने विधायक को सौंपा ज्ञापन*

धनोरा अस्पताल हेतु नवीन भवन समेत आवश्यक संसाधनों की मांग को लेकर शिवा नेताम ने विधायक को सौंपा ज्ञापन* 




केशकाल:- केशकाल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु नवीन भवन, गम्भीर स्थिति वाले मरीजों की रेफर करने हेतु 102/108 वाहन, मरीजों के उपचार हेतु 50 बिस्तर, जनरेटर व स्टाफ के रहने हेतु निवास कक्ष समेत अस्पताल से सम्बंधित अन्य आवश्यक मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के जिला उपाध्यक्ष शिवा नेताम ने केशकाल विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। 


 *आवश्यक संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को होती है परेशानी- शिवा नेताम* 


विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में शिवा नेताम ने बताया है कि ग्राम धनोरा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर है जो कि वर्ष 2009 से लंबित है परन्तु अभी तक निर्माण कार्य शुरू नही हुआ है। चूंकि इस स्वास्थ्य केंद्र में ग्राम पंचायत धनोरा के आसपास के लगभग 30 से अधिक गांव के ग्रामीण उपचार करवाने आते हैं ऐसे में सामान्य स्थिति के मरीजों का उपचार तो हो जाता है लेकिन जिन मरीजों की स्थिति गम्भीर होती है उन्हें रेफर करने के लिए आवश्यक वाहन 102 व 108 के अभाव में मरीज व उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही अस्पताल में बिस्तरों की संख्या भी कम है जो कि न्यूनतम 50 बिस्तर होने चाहिए। इसी के साथ अस्पताल में बिजली चले जाने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए यहां जनरेटर की जरूरत है। अस्पताल स्टाफ के रहने के लिए निवास कक्ष की भी आवश्यकता है ताकि आपातकालीन स्थिति में डॉक्टर नर्स आदि जल्द से जल्द अस्पताल पहुंच पाएं। इन सभी अत्यावश्यक मांगों को लेकर हमने विधायक संतराम नेताम जी को ज्ञापन सौंपा है। 


 *अस्पताल सम्बंधित सभी समस्याओं का जल्द करेंगे निराकरण- विधायक* 


ज्ञापन सौंपने के पश्चात विधायक संतराम नेताम ने कहा कि शिवा नेताम ने धनोरा अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं की कमी को हमारे संज्ञान में लाया है। हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द यह सभी आवश्यक सुविधाएं धनोरा अस्पताल में मुहैया करवाएं ताकि यहां भर्ती होने वाले मरीजों को किसी प्रकार की तकलीफों का सामना न करना पड़े तथा उन्हें सभी सुविधाएं अस्पताल में प्राप्त हो जाए। इस दौरान युवा प्रभाग के सदस्य त्रिलोचन बघेल व सूरज नेताम समेत अन्य साथी मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article