स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर शिक्षक बनकर बच्चों को गणित के पूछें सवाल
स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर
शिक्षक बनकर बच्चों को गणित के पूछें सवाल
गरियाबंद– जिला
गरियाबंद कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर आज छुरा विकासखण्ड के दौरे पर स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे ।शिक्षिका के अध्यापन के द्वारा वे बच्चों के सीखने की क्षमताओं का आंकलन करते रहे। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छुरा की शिक्षिका श्रीमती रेणु देवांगन कक्षा दसवीं की गणित विषय का अध्यापन कर रही थी। इस दौरान कलेक्टर ने उनकी पढ़ाने की कला का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल बच्चों को दिए । इस दौरान घातांक के सवाल को समझाया जा रहा था। कलेक्टर ने भी इसी पाठ से संबंधित प्रश्न? पूछे और बच्चों को सवाल हल करने के लिए पर्याप्त समय दिए ।तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया इसी परिसर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन किया जा रहा है ।कलेक्टर ने परिसर का अवलोकन करते हुए साफ सफाई और भवन को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को कहा की एक सप्ताह के भीतर पूरी तैयारी किया जाए और अधूरे निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। उन्होंने उन्होंने विद्यालय में सुब्यवस्थित लेब स्थापित करने के निर्देश दिए ।इस दौरान उनके द्वारा शिक्षकों से परिचय लिया गया। साथ ही परिसर और विभिन्न कक्षाओं का भी अवलोकन किया गया । निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने बच्चों से दिए गए सवाल का जवाब पूछा। बच्चों ने सही जवाब देते हुए इसे विस्तार से समझाया भी। कलेक्टर ने बच्चों को शाबासी देते हुए उन्हें नियमित तौर पर मुहल्ला क्लास में आने कहा। शिक्षकों को भी मनोयोग से मुहल्ला क्लास संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम ने अनुविभाग के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने कई आवश्यक निर्देश दिए । जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रुचि शर्मा शिक्षा विभाग के डीएमसी श्याम चंद्राकर, प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिका एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे ।
फिंगेश्वर में आत्मानंद इंग्लिश स्कूल का निरीक्षण किया एवम् बावंडरी निर्माण कार्य और स्कूल को देखा स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण का भी किया अवलोकन का अवगत
कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर ने फिंगेश्वर विकासखंड में भी स्वामी आत्मानंद स्कूल मीडियम स्कूल निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया ।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में तैयार हो रहे स्वामी आत्मानंद स्कूल इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए ।कलेक्टर ने परिसर में बाउंड्री वाल को प्राथमिकता से तैयार करने कहा, उन्होंने विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए लैब निर्माण और कमरों के लिए समुचित व्यवस्था करने कहा ।श्री क्षीरसागर ने बच्चों के दर्ज संख्या के अनुरूप दो पालियों में शाला लगाने के निर्देश दिए हैं। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि मैदान समतलीकरण की आवश्यकता है साथ ही अतिरिक्त कमरों की भी आवश्यकता है ।कलेक्टर ने उक्त सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने और अति शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए है।।
कौदकेरा में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन
बच्चों में तकनीकी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा -कलेक्टर
कलेक्टर ने आज आज फिंगेश्वर विकासखंड के दौरे के दौरान ग्राम कौदकेरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया ।इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी जी डी वाहिले, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के के डेहरिया, जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर, डीएमसी श्याम चंद्राकर प्रयोगशाला लैब के प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मुन्ना लाल देवदास भी मौजूद थे ।
कलेक्टर ने इस अवसर पर लैब का निरीक्षण करते हुए शाला द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण और संसाधनों से युक्त लैब से यहां के बच्चे वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण विकसित करेंगे । इससे बच्चे वैज्ञानिक व गणितीय मॉडल और सिद्धांतों को आसानी से समझ पाएंगे।उन्होंने खुशी जाहिर की गांव के विद्यालय में भी इस तरह उच्च गुणवत्ता युक्त प्रयोगशाला स्थापित किए गए हैं ।
ज्ञात है कि विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की गई है ।यहां बच्चे विभिन्न उपकरणों के माध्यम से स्वयं प्रयोग करेंगे और सीखेंगे भी । विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कलेक्टर ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, संस्था के प्राचार्य ,सरपंच और शिक्षक स्टाफ मौजूद थे ।

