राज्य शिक्षक पुरस्कार में केशकाल के शिक्षक ठाकुर व राकेश राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित*
*राज्य शिक्षक पुरस्कार में केशकाल के शिक्षक ठाकुर व राकेश राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित*
*शाला परिवार के तरफ से पुरस्कार प्राप्त शिक्षक का सम्मान किया*
साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट 7000921203
*केशकाल।* शिक्षा की क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व सेवा कार्याें से केशकाल के दो वरिष्ठ शिक्षक को राज्य के महामहिम राज्यपाल एंव मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, राज्य शिक्षक पुरस्कार से राज्य शासन का तरफ से पुरस्कार व सम्मान प्राप्त केशकाल के दो शिक्षकों में शासकीय हाॅयर सेकेण्डरी स्कूल सुरडोंगर के प्राचार्य रामगोपाल ठाकुर एवं शासकीय बालक हाॅयर सेकेण्डरी स्कूल केशकाल से प्राचार्य राकेश विश्वकर्मा सर को यह पुरस्कार राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के हाथों से दिनांक 22 जुलाई 2021 को रायपुर में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस आयोजन के तहत पुरस्कार प्राप्त हाॅयर सेकेण्डरी स्कूल सुरडोंगर के शाला परिवार के ओर से दिनांक 23 जुलाई 2021 दोनो गुरूजनों को गुलदस्ता भेट कर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शिक्षक पुरस्कार की दौड में रहे एक शिक्षक द्वारा पुरस्कार पाने के लिए जी तोड कोशिश में रहे किन्तु अंतिम समय में ऐसे कार्यक्रम में स्थान नहीं मिलने से मायूस होना नगर में चर्चा का बाजार गरम है। केशकाल नगर की दोनो स्कूल के शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार सम्मान प्राप्त होने पर नगर केशकाल सहित क्षेत्र के सम्मानीय जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्र वासियों ने दोनो गुरूजनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये हार्दिक बधाई प्रेषित की है।
*संलग्न फोटो:- पुरस्कार प्राप्त नगर के दो शिक्षक व शाला परिवार के ओर से अभिनंदन व स्वागत करते।*

