-->
कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रोन तेजी से फैल रहा है, सतर्क रहने की आवश्यकता- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रोन तेजी से फैल रहा है, सतर्क रहने की आवश्यकता- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

 कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रोन तेजी से फैल रहा है, सतर्क रहने की आवश्यकता- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

- कोविड के दोनों वैक्सीनेशन के संबंध में सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले व्यक्तियों की होगी चेकिंग- अनिल विज

- "उल्लघंना होने पर कानून के तहत होगी कार्रवाई"- विज



अम्बाला

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के तेजी से फैलने के मद्देनजर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि एक जनवरी, 2022 के बाद जिस पात्र व्यक्ति को कोविड के दोनों टीके नहीं लगे होंगे, उसे किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसकी बकायदा चेकिंग की जाएगी और अगर कोई इसकी उल्लघंना करेगा तो कानून के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रोन विश्व में बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है और हमारे देश में भी यह तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव के लिए समय रहते कदम उठाने की आवश्यकता है।

प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू भी लगाया, जोकि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा प्रभावी- विज

श्री विज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया है जोकि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी गैदरिंग में 200 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे और इस नियम की नियमित जांच भी की जाएगी और अगर कोई उल्लंघना करेगा तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


"अब लोग वैक्सीनेशन करवाने के लिए स्वयं ही आगे आ रहे हैं"- विज

उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाली जगहों में कोविड की दोनों वैक्सीनेशन के संबंध में लिए गए निर्णय से बहुत अच्छा परिणाम निकला है, उन्होंने कहा कि "जिस दिन से मैने अनाउंस किया है उस दिन के बाद से जो औसत हमारी डेढ़ लाख वैक्सीनेशन रोजाना की होती थी, वो घोषणा के बाद से परसो 2.62 लाख रही और कल तो उससे भी ज्यादा वैक्सीनेशन प्रदेश में हुई है"। उन्होंने कहा कि "अब लोग वैक्सीनेशन करवाने के लिए स्वयं ही आगे आ रहे हैं, दूसरी डोज लगवाने के लिए अब तेजी से वैक्सीनेशन पूरे प्रदेश में हो रही है"।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article