जिस घर में तुलसी का वास होता है वहां का वातावरण तीर्थ समान पवित्र एवं पावन हो जाता है:-सांसद रतनलाल कटारिया।
जिस घर में तुलसी का वास होता है वहां का वातावरण तीर्थ समान पवित्र एवं पावन हो जाता है:-सांसद रतनलाल कटारिया।
अम्बाला
तुलसी पूजन दिवस के मौके पर आज जीआरएसडी स्कूल अम्बाला शहर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अम्बाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया व वशिष्ठ अतिथि के तौर पर विधायक असीम गोयल नन्यौला ने शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर तुलसी के समक्ष पूजा-अर्चना करते हुए दीपशिखा प्रज्वलित की।
सांसद रतनलाल कटारिया ने इस मौके पर तुलसी पूजन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिस घर में तुलसी का वास होता है वहां का वातावरण तीर्थ समान पवित्र एवं पावन हो जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी को विशेष महत्व दिया गया है। इसलिए लोग तुलसी को माता का रूप मानकर उसकी पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं।
इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा ही नहीं है बल्कि धरा के लिए वरदान है। इसे हिंदू धर्म में पूजनीय और औषधि तुल्य माना जाता है। तुलसी पूजन करने से न केवल चमत्कारिक लाभ मिलता है बल्कि साथ ही तुलसी से होने वाले लाभ का ज्ञान भी लोगों को प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि जहां तुलसी फलती है, उस घर में रहने वालों को कोई संकट नहीं आते। स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में तुलसी के अनेक गुण के बारे में बताया गया हैं।
इस मौके पर मैनेजमैंट कमेटी के उपप्रधान वीरेन्द्र अग्रवाल, रितेश गोयल, संदीप सचदेवा, संजीव गोयल टोनी, विनोद गर्ग, साहिल गुप्ता, आर्यन गुप्ता, हरप्रीत भल्ला, अर्पित अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे