छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आज शुक्रवार 22 जुलाई 2022 को एक दिवसीय वेतन विसंगति को दूर करने के लिए धरना प्रदर्शन
21 जुलाई 2022
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आज शुक्रवार 22 जुलाई 2022 को एक दिवसीय वेतन विसंगति को दूर करने के लिए धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसमें समस्त सहायक शिक्षक अपनी सहभागिता निभाते हुए अधिक से अधिक संख्या में राजधानी रायपुर में उपस्थित होकर महा धरना रैली को सफल बनावे मित्रों आप सबको जानकारी है कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को शासन द्वारा कमेटी बनाकर दूर करने का निर्णय लिया गया था लेकिन आज तक वेतन विसंगति को दूर नहीं किया गया है जिससे समस्त सहायक शिक्षकों में आक्रोश है शासन वेतन विसंगति को दूर करने के लिएजब तक निर्णय नहीं लेती तब तक या संघर्ष जारी रहेगा सहायक शिक्षकों को प्रतिमा 10 से 12 हजार रुपए के नुकसान हो रही है इसकी भरपाई करने के लिए लड़ाई जारी रहेगी और वेतन विसंगति को दूर करने के लिए निर्णायक लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे यह लड़ाई वेतन विसंगति की स्वयं की है हमें ही लड़ाई लाना होगा. हमारी संख्या वाली हमारी ताकत और पहचान है और सहायक शिक्षक फेडरेशन संख्या बल के हिसाब से सबसे बड़ी संगठन होने का आप सब के सहयोग से गौरव की बात है आप सब से विनम्र अपील है कि 22 तारीख को राजधानी रायपुर पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती इंकलाब जिंदाबाद सहायक शिक्षक फेडरेशन जिंदाबाद हमारी एकता जिंदाबाद