छत्तीसगढ़ी फिल्म "शहरवाली तोला बनाहंव मैं घरवाली" के कलाकार पहुंचे चित्रा सिनेमाघर, फिल्म देखकर लोगों से मांगा प्यार एवं आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ी फिल्म "शहरवाली तोला बनाहंव मैं घरवाली" के कलाकार पहुंचे चित्रा सिनेमाघर, फिल्म देखकर लोगों से मांगा प्यार एवं आशीर्वाद
SV NEWS
👉 जांजगीर-चांपा जिले में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म "शहरवाली तोला बनाहंव मैं घरवाली" की शूटिंग जांजगीर-चांपा के ग्राम नगरदा, गुड़वा, दमाऊधारा, पोड़ीदल्हा, खोखरा, पंतोरा, बनारी सहित जांजगीर नगर के कचहरी चौक, बाजारपारा, भीमा तालाब, कलेक्ट्रेट गार्डन, बिसाहूदास गार्डन, जिला पंचायत रोड आदि स्थानों पर हुई है। जिसका प्रदर्शन 15 जुलाई से जांजगीर के मेट्रो, चांपा के पद्ममिनी एवं कोरबा के चित्रा सिनेमाघर में किया जा रहा है। जांजगीर के ज्ञानेश तिवारी इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक हैं। इस फिल्म में जांजगीर-चांपा जिले के जावलपुर (बलौदा) निवासी एक्टर शशिराज योगेश साहू मुख्य भूमिका में हैं। वहीं बृजेश कमल, आस्था दयाल, विनोद उपाध्याय, सरला सेन, उपासना वैष्णव, मनीषा वर्मा एवं बाबूलाल सेन आदि सह कलाकार की भूमिका में हैं। इस फिल्म के कलाकार शशिराज योगेश साहू, आस्था दयाल, बृजेश कमल एवं मनीषा वर्मा कोरबा के चित्रा सिनेमाघर पहुंचे एवं उन्होंने कोरबा जिले के लोगों व दर्शकों को अधिक से अधिक संख्या में फिल्म देखने की अपील की। फिल्म के एक्टर शशिराज योगेश साहू ने लोगों को इस फिल्म को देखकर अपना प्यार एवं आशीर्वाद देने की बात कही। उनके द्वारा कोरबा के चित्रा सिनेमाघर में अपने फिल्म का प्रमोशन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में बनी इस फिल्म के गीत को ज्ञानेश तिवारी, संतोष कश्यप, रामेश्वर कोमल एवं बुद्धेश नेताम ने लिखा है। वहीं गायक अनुराग शर्मा, चंपा निषाद, बुद्धेश नेताम एवं संगीता साहू ने अपना स्वर दिया है। इस अवसर पर फिल्म के एक्टर शशिराज योगेश साहू सहित राजेश साहू, देवव्रत राजवाड़े, गोपाल कंवर, तरूण राजवाड़े, जय अजगल्ले एवं अन्य कलाकार उपस्थित रहे।
