-->
प्रयास विद्यालय में प्रवेश हेतु जिले के 3,345 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

प्रयास विद्यालय में प्रवेश हेतु जिले के 3,345 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित



उत्तर बस्तर कांकेर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल दिन रविवार को किया गया, जिसमें जिले के सभी विकासखण्डों के कुल 03 हजार 345 परीक्षार्थी चयन परीक्षा में सम्मिलित हुए। इसके लिए कुल 03 हजार 958 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 613 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिले में 15 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। प्राक्चयन परीक्षा के आयोजन संबंधी प्रशासनिक व्यवस्था हेतु डिप्टी कलेक्टर टी.आर. देवांगन को जिला नोडल अधिकारी तथा विकासखण्ड स्तर पर निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को प्रेक्षक नियुक्त किया गया था।



🔷 बसंत प्रधान (अतिरिक्त जिला ब्यूरो चीफ कांकेर)

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article