डॉ. आंबेडकर जयंती का वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर में किया गया आयोजन
डॉ. आंबेडकर जयंती का वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर में किया गया आयोजन
डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के जयंती का कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर में आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के माध्यम से डॉ आंबेडकर के उपलब्धियों और योगदान के बारे में उपस्थित नागरिकों को अवगत कराया गया। प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को भारत में आंबेडकर जयंती मनाई जाती है। वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ आंबेडकर योगदान के बारे में वक्ताओं के द्वारा अवगत कराया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक माना जाता है।उन्होंने संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के तौर पर संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। डॉ.आंबेडकर ने शिक्षा और ज्ञान के महत्व पर विशेष जोर दिया।उन्होंने सामाजिक सुधारों के माध्यम से एक अधिक न्यायपूर्ण और समान समाज बनाने का प्रयास किया। डा.आंबेडकर जयंती भारत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि यह हमें सामाजिक न्याय, समानता और समानता के प्रति प्रतिबद्धता को याद दिलाती है। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज, राजनीति, अर्थशास्त्र, कानून और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे एक महान समाज सुधारक, संविधान निर्माता, राजनीतिक विचारक और अर्थशास्त्री थे।
इस कार्यक्रम में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे हैं। जिसमें कार्यक्रम के आयोजक दौलत राम डहरिया और वार्ड के नागरिक गौतम बाल बोंद्रे, पूर्व पार्षद अमरदास बंजारे, नरेंद्र श्रीवास, विनोद रात्रे, मनोज खांडेकर, अरविंद रात्रे, मनोज टंडन, श्याम जोगी, वकील खान, देव कुमार, ट्विंकल डहरिया,सावित्री यादव,अजय साहू,राजकुमार बंजारे आदि नागरिकगण सम्मिलित रहे।
🔷 गौतम बालबोंदरे बिलासपुर














