-->
7 बार के अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल 'सूखन' को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया 'अग्र गौरव सम्मान' से सम्मानित

7 बार के अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल 'सूखन' को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया 'अग्र गौरव सम्मान' से सम्मानित


संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 

साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा 

लैलूंंगा। क्षेत्र के लोकप्रिय जनसेवक और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल 'सूखन' को रायपुर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में 'अग्र गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।

मनोज अग्रवाल 'सूखन' लगातार 7 बार निर्वाचित होकर जनता के बीच अपनी लोकप्रियता और सेवा भावना का परिचय दे चुके हैं। समाजसेवा, शिक्षा, संस्कृति और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मनोज अग्रवाल जैसे जमीनी नेता समाज के लिए एक आदर्श हैं। वे जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए हर वर्ग के बीच समान रूप से लोकप्रिय हैं। ‘सूखन’ न केवल राजनीति में सक्रिय हैं, बल्कि साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है।
सम्मान पाकर भावुक हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनका, बल्कि लैलूंंगा क्षेत्र की जनता और अग्रवाल समाज का सम्मान है। वे आगे भी जनसेवा और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और विभिन्न जिलों से आए अग्रवाल समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

अतिरिक्त राज्य प्रभारी संतोष कुमार चौहान की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article