-->
BIG NEWS: सुशासन तिहार में ग्रामीण ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को हटाने की रखी मांग

BIG NEWS: सुशासन तिहार में ग्रामीण ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को हटाने की रखी मांग



BIG NEWS: सुशासन तिहार में ग्रामीण ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को हटाने की रखी मांग


महासमुंद: "सुशासन तिहार 2025" के तहत आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत छिबर्रा के एक ग्रामीण ने बड़ी मांग रखी है। ग्रामीण शुभम सिन्हा ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को वित्त विभाग से हटाने की मांग करते हुए लिखित आवेदन प्रस्तुत किया।


ग्रामीण का आरोप है कि विधानसभा चुनाव पूर्व राज्य सरकार ने 57,000 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी, और लोकसभा चुनाव के पूर्व 33,000 शिक्षकों की भर्ती की बात कही गई थी। लेकिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी की अनुमति नहीं मिलने के कारण अभी तक भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ी हुई है।


आवेदन में शुभम सिन्हा ने उल्लेख किया कि “शिक्षक भर्ती की राह देख रहे हजारों बेरोज़गार युवाओं की उम्मीदें टूट रही हैं। ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन है कि ओपी चौधरी को वित्त विभाग से हटाया जाए।”


यह आवेदन "सुशासन तिहार" के तहत दर्ज हुआ है जिसका आवेदन क्रमांक 2514463040063 है।


इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और राजनीतिक हलकों में भी इस पर चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि सरकार इस गंभीर मांग पर क्या निर्णय लेती है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article