रायगढ़ पुलिस का जन चेतना अभियान
28 अप्रैल 2025
साइंस वाणी न्यूज़- खरसिया ग्राम पंचायत कुनकुनी में जन चेतना अभियान चलाया गया इसी तरह अन्य ग्राम पंचायत में भी जा जाकर खरसिया पुलिस के द्वारा लगातार जन चेतना अभियान का आयोजन लोगों को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है जिसमें ए एस आई उमाशंकर धृतांत, बीट प्रभारी संजय कुमार मिंज एवं महिला पुलिस सलीमा टोप्पो उपस्थित रहे इस बीच छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जेजे एफ के पदाधिकारी भूतपूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष भोगसिंह राठिया, भूतपूर्व सरपंच देव प्रसाद राठिया ग्राम कोटवार रामलाल चौहान, ग्रामवासी एवं भारत माता वहनी समूह की महिलाएं भी उपस्थित थी जन जागरूकता के विषय ए एस आई उमाशंकर घृतांत ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताएं कि जुआ ,शराब के नशे में लोग बड़े-बड़े कारनामे को अंजाम दे देते हैं चोरी डकैती,छीना छपटी यहां तक की मां बहनों का इज्जत करना भूल जाते हैं शराब के नशे में रहकर गाड़ी चलते हैं और दुर्घटनाएं होती है गाड़ी चलाते समय हेलमेट के फैयदे मोबाइल के द्वारा हो रहे धोखाधड़ी डिजिटल अरेस्ट के विषय में जानकारी दिया गया इस तरह लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
विशेष संवाददाता यशोदा यादव