-->
ग्राम बानीपाथर में नवधा रामायण आयोजन के दौरान छुआछूत विवाद, शिवा चौहान ने लगाया भेदभाव का आरोप

ग्राम बानीपाथर में नवधा रामायण आयोजन के दौरान छुआछूत विवाद, शिवा चौहान ने लगाया भेदभाव का आरोप


खरसिया बानीपाथर। ग्राम बानीपाथर में आयोजित धार्मिक आयोजन श्री नवधा रामायण के दौरान एक युवक ने खुद के साथ छुआछूत और भेदभाव किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित युवक शिवा चौहान ने बताया कि 22 अप्रैल 2025 को चल रहे आयोजन में उन्हें युवा संगठन द्वारा रसोई कार्य में सहयोग के लिए बुलाया गया था।


शिवा चौहान के अनुसार, वे प्रसाद के लिए पुड़िया तलने में मदद कर रहे थे, तभी रोहित मंनैवार नामक युवक ने उन्हें यह कहकर बुलाया कि राजेन्द्र साहू उन्हें पंडाल में बुला रहे हैं। जब शिवा उनके पास पहुँचे और कारण पूछा तो उन्हें यह कहकर रोका गया कि “यह काम मत करो, बड़े लोग देख रहे हैं”। साथ ही यह भी कहा गया कि “यहाँ श्रीमद् भागवत की तरह बहस होगी, छुआछूत की भावना फैलेगी”।


इस कथन से आहत होकर शिवा चौहान आयोजन स्थल से वापस अपने घर लौट आए और इस घटना की जानकारी युवा संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर एक बैठक बुलाई गई, जिसमें पीड़ित के अनुसार पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए केवल एकतरफा बात कही गई और उन्हें “अपनी हद में रहने” जैसी बातों से दबाने की कोशिश की गई।


शिवा चौहान का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि सामाजिक भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों को उजागर करता है जो आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में जीवित हैं।


(खबर अलग-अलग है, आगे की कार्रवाई और अप्रत्याशित का इंतजर है)

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article